Salman Khan और संजय दत्त के 'जेल' जाने पर घुमा-फिराकर रिपोर्टर ने पूछा ऐसा सवाल, तमतमा उठे Riteish Deshmukh

रितेश देशमुख बॉलीवुड के कूल एक्टर माने जाते हैं, लेकिन हाल ही में सलमान खान-संजय दत्त से जुड़ा एक सवाल सुनकर वह गुस्से से तिलमिला उठे। ...और पढ़ें
-1782188666227_v.webp)
सलमान-संजय से जुड़ा सवाल सुन गुस्से में आए रितेश देशमुख/ फोटो- Instagram
'राजा शिवाजी' एक्टर रितेश देशमुख सलमान खान और संजय दत्त दोनों के ही कितने करीब हैं, यह बात किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में रितेश देशमुख से लॉकअप सीजन 2 के लॉन्च के मौके पर सलमान खान और संजय दत्त से जुड़ा एक ऐसा सवाल रिपोर्टर ने पूछ लिया,जिसके सुनकर अभिनेता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। क्या था वह सवाल, जिसे सुनकर रितेश से गुस्सा नहीं हुआ काबू, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
जेल में भेजने के सवाल पर भड़के रितेश देशमुख
सोमवार को जब रितेश देशमुख और फराह खान एक-एक करके लॉकअप सीजन 2 की स्टारकास्ट को स्टेज पर इंट्रोड्यूज कर रहे थे, तो इसी दौरान उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा,"सलमान खान और संजय दत्त आपके करीबी दोस्त हैं और दोनों को ही लॉकअप का काफी अनुभव है। तो क्या आप उन्हें नेटफ्लिक्स के लॉकअप में भी बुलाना चाहेंगे और उन्हें क्या सजा देंगे। यह सवाल रिपोर्टर ने सलमान और संजय के जेल से जुड़ी चीजों को रिफर करते हुए पूछा था।
रितेश देशमुख से जैसे ही रिपोर्टर की तरफ से ऐसा सवाल पूछा गया, अभिनेता काफी इरिटेटेड लगे। उन्होंने तपाक से जवाब देते हुए कहा, "सबसे पहले तो मुझे नहीं लगता कि आपके सवाल का जवाब देकर मैं उसे कोई महत्व ही देना चाहूंगा।"
कंटेस्टेंट के चुनाव में मेरा हाथ नहीं रितेश देश्मुख
जब रिपोर्टर ने इस सवाल को नॉर्मल कहा, तो रितेश देशमुख काफी इरिटेट हो गए बोले, " नहीं बुलाऊंगा...उन दोनों को नहीं लेकर आऊंगा, क्योंकि मेरा काम होस्टिंग करना है। एक मेजबान होने के नाते मुझे नहीं पता कि वह शो आने वाले लोग कौन है। हां बस जो लोग भी आते हैं बतौर होस्ट हम उन लोगों से बातचीत करते हैं।"

आपको बता दें कि इस बार लॉकअप सीजन 2 की थीम 'सच या सजा' है। एकता कपूर का यह नया शो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें राम कपूर,शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा शो में धीरज धूपर से लेकर 90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा भी लॉकअप का हिस्सा बन सकती हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :