Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Rishabh Pant की IPL में हुई घर वापसी, DC में लौटते ही LSG को भेजा 3 शब्दों वाला खास संदेश

Rishabh Pant की IPL में हुई घर वापसी, DC में लौटते ही LSG को भेजा 3 शब्दों वाला खास संदेश

दो खराब सत्र के बाद ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए हैं। एलएसजी ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका प ...और पढ़ें






DC में लौटते ही Rishabh Pant ने LSG को भेजा 3 शब्दों वाला खास संदेश


पंत 15 करोड़ रुपये में दिल्ली से जुड़े


कुलदीप 13.50 करोड़ में लखनऊ गए


पंत ने डीसी में वापसी के बाद लिखा खास संदेश


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant DC: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान के तौर पर दो खराब सत्र के बाद ऋषभ पंत की वेतन में 12 करोड़ रुपये की भारी कटौती के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी हुई।


दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ हुई एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड में पंत 15 करोड़ रुपये में अपनी पुरानी फ्रेंजाइजी में वापस आ गए हैं। एलएसजी ने आईपीएल 2025 से पहले हुई बड़ी नीलामी में उन्हें 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा था, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने उस समय पंत के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने की बात कही थी। लगातार दो कमजोर सत्र के बाद फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने जस्टिन लैंगर और टाम मूडी की मौजूदगी वाली ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग टीम की सलाह पर पंत को रिलीज करने का फैसला किया। उम्मीद के मुताबिक हुए इस ट्रेड में बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए।

पंत ने 43 मैचों में दिल्ली का नेतृत्व किया

पंत के लिए यह ट्रेड घर वापसी जैसी है। उन्होंने 2016 से 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मैच खेले थे। नीलामी में जाने से पहले तक वह इसी टीम का हिस्सा थे। वह 2021 से 2024 तक टीम के कप्तान भी रहे और इस दौरान 43 मैचों में दिल्ली का नेतृत्व किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उनका प्रदर्शन कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। जिससे उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी।


पंत ने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया हैष पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एलएसजी (LSG) के फेयरवेल (विदाई) पोस्ट को रिशेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्दों में लिखा, "थैंक यू टीम"



Rishabh Pant की स्टोरी


कुलदीप यादव के साथ हुआ मेगा ट्रेड

पंत का यह संदेश उनके दिल्ली कैपिटल्स में हाई-प्रोफाइल ट्रेड की घोषणा के ठीक बाद आया है। आईपीएल इतिहास के इस बड़े ट्रेड के तहत ऋषभ पंत जहां दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौटे हैं, वहीं दिल्ली के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। कुलदीप यादव अपनी पुरानी सैलरी (13.50 करोड़ रुपये) पर ही लखनऊ का हिस्सा बने हैं।
फ्लॉप रहा था 27 करोड़ का दांव

पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होना उनके दो साल के निराशाजनक सफर का अंत है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ ने पंत को रिकॉर्ड-तोड़ 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा था, जिससे वह उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, मैदान पर यह दांव पूरी तरह उल्टा पड़ा।
आईपीएल 2026 में LSG का कैसा रहा प्रदर्शन?

टीम का प्रदर्शन और भी खराब रहा और टीम 10वें पायदान पर सबसे नीचे रही (14 मैचों में सिर्फ 4 जीत)। पंत ने पूरे सीजन में केवल 312 रन बनाए और उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]