Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'परदेसी पिया' की जुदाई में बना था Poonam Dhillon का पुराना गीत, 40 सालों से बयां कर रहा है जख्मी दिल का हाल

परदेसी पिया' की जुदाई में बना था Poonam Dhillon का पुराना गीत, 40 सालों से बयां कर रहा है जख्मी दिल का हाल

वेटरन एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों का एक सैड सॉन्ग ऐसा भी है, जो 40 सालों से सिनेमा जगत में कल्ट बना हुआ है। ...और पढ़ें








पूनम ढिल्लों का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HIGHLIGHTS

40 साल पहले आया था कल्ट सैड सॉन्ग


पूनम ढिल्लों पर फिल्माया गया था ये गाना


इन दो सिंगर्स ने दी थी मधुर आवाज



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में हमेशा दर्द भरे गानों का दबदबा रहा है। श्रोता लंबे अरसे से इस तरह के गीतों के वरीयता देते हुए आ रहे हैं और उम्र से लोग सैड सॉन्ग्स सुनना पसंद करते हैं। इस आधार पर आज हम आपको 40 साल पुराने एक ऐसे दर्द भरे नगमे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो परदेसी पिया की याद में बना था।


इस गीत को मशहूर वेटरन एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों पर फिल्माया गया था और इंडस्ट्री के दो दिग्गज गायकों की मधुर आवाज ने इस सॉन्ग को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया था।
पूनम ढिल्लों का कल्ट सैड सॉन्ग

इस लेख में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के जिस सैड सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जा रहा है, वह हीरो से पिछड़ने की कहानी बयां करता है। जिसमें हीरो अपनी हीरोइन को छोड़कर जा रहा होता और हीरोइन उससे दूर होने के गम में ये दर्द भरा गाना गाती है।अब तो आप समझ ही गए होगे कि यहां बात पूनम ढिल्लों के ना जइयो परदेस... (Na Jaiyo Pardes) गीत के बारे में बात की जा रही है।






ना जइयो परदेस... साल 1986 में आई फिल्म कर्मा (Karma) से नाता रखता है। जिसमें दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी, जैसी श्रॉफ, नूतन और दारा सिंह, अनुपम खेर जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था। निर्देशक सुभाष घई की ये मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी और इसके गाने भी काफी लोकप्रिय रहे।



जिनमें ना जइयो परदेस... को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। रिलीज के चार दशक बाद भी एक सैड सॉन्ग के तौर पर इस गीत को असरदार माना जाता है, जो जख्मी दिल का हाल बयां करता है। इस तरह से करमा का ना जइयो परदेस... एक कल्ट यादगार गाने के तौर पर मशहूर है।
इन सिंगर्स ने दी थी आवाज

कर्मा के ना जइयो परदेस... गाने की इतनी अधिक लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसके गायक थे, जिनमें कविता कृष्णमूर्ती (Kavita Krishnamurthy) और दिग्गज सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) का नाम शामिल रहा। इन दोनों ने अपनी-अपनी रूहानी आवाज में इस गीत को गाया, जो हर किसी के दिलों को आज भी सुकून पहुंचाने का काम करता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]