Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OTT पर धाक जमाकर बैठी 7 एपिसोड की सीरीज, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही Sports Thriller

OTT पर धाक जमाकर बैठी 7 एपिसोड की सीरीज, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही Sports Thriller



OTT पर एक महीने पहले रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज टॉप 10 में कब्जा जमाए बैठी हुई है। ...और पढ़ें







टॉप 10 में ट्रेंड कर रही सीरीज



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर आजकल हर हफ्ते कुछ ना कुछ रिलीज होता है, लेकिन बहुत कम सीरीज या फिल्म ऐसी होती हैं जो लंबे वक्त तक ट्रेंडिंग लिस्ट में टिक पाती हैं। इस बीच एक ऐसी सीरीज ओटीटी पर मौजूद है जिसे रिलीज हुए 4 हफ्तों से ज्यादा वक्त बीत चुका है और यह अभी भी टॉप 10 में बनी हुई है।
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही 7 एपिसोड की सीरीज

7 एपिसोड की यह सीरीज मई के शुरुआत में रिलीज हुई थी और स्पोर्ट्स ड्रामा को दर्शकों ने खूब पसंद किया, इसी का नतीजा है कि यह सीरीज 1 महीने बाद भी टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज का नाम है ग्लोरी (Glory)।







क्या है सीरीज की कहानी?

यह शो एक बेहद प्रतिस्पर्धी और मेडल्स के प्रति जुनूनी बॉक्सिंग कोच, के इर्द-गिर्द घूमता है। ओलंपिक में जीत हासिल करने की उनकी जबरदस्त चाहत की वजह से उनका परिवार टूट जाता है। इस कहानी का दुखद मोड़ कोच की बेटी पर हमला और उनके सबसे होनहार शिष्य, निहाल सिंह की हत्या, उनके बिछड़े हुए बेटों को वापस घर ले आता है।





चूंकि स्थानीय अधिकारी और खाप पंचायतें अपराध को जल्द से जल्द दबाने और सच को खामोश करने की कोशिश करते हैं, इसलिए देव और रवि खुद ही इस मामले की बागडोर अपने हाथों में ले लेते हैं। इस साजिश की तह तक पहुंचने के लिए, इन भाइयों को स्थानीय रंजिशों, खनन माफियाओं और जातिगत गौरव की गहरी जड़ों वाले एक अंधेरे जाल से गुज़रना पड़ता है।
टॉ़प 10 में ट्रेंडिंग सीरीज

स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) 1 मई को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई थी। 7 एपिसोड की इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज इस वक्त नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।



सीरीज की कास्ट

Glory में दिव्येंदू, पुलकित सम्राट, सयानी गुप्ता, जन्नत जुबैर रहमानी, आशुतोष राणा जैसे कलाकार शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]