Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Oppo के दो नए शानदार 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स भी

Oppo के दो नए शानदार 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स भी

ओप्पो 2 जुलाई, 2026 को भारत में अपनी नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें रेनो 16 और रेनो 16 प्रो शामिल होंगे। ...और पढ़ें







Oppo के दो नए शानदार 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो इस हफ्ते भारत में अपनी नई Reno 16 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो नए फोन लॉन्च कर सकती है जिसमें Oppo Reno 16 और Reno 16 Pro शामिल हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी इस आने वाले लाइनअप के लॉन्च को टीज कर रही है। इतना ही नहीं फोन के साथ कंपनी नया 'बबल' एक्सेसरी भी पेश करेगी।


हालांकि ब्रांड ने अभी तक डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई रिपोर्टस के जरिए हमें पहले ही Reno 16 के बारे में काफी जानकारी मिल गई है। चलिए फोन की लॉन्च डेट से लेकर संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत जानते हैं...

Oppo Reno 16 की लॉन्च डेट और संभावित कीमत

Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज अगले महीने 2 जुलाई, 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। इस नए लाइनअप के साथ कंपनी एक नया 'बबल' एक्सेसरी भी पेश करेगी। कीमत की बात करें तो डिवाइस के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 60 हजार रुपये होने की उम्मीद है।

Oppo Reno 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ने कुछ वक्त पहले Reno 16 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था और अब भारत में आने वाला मॉडल भी ग्लोबल मॉडल जैसे ही होने वाला है। यहां तक की इसके स्पेसिफिकेशन भी एक जैसे हो सकते हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाली 6.32-इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।


फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। इतना ही नहीं फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,700mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
Oppo Reno 16 के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Reno 16 के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिल सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]