Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Nusrat Fateh Ali Khan ने 150 बार की थी दर्द भरे गाने की रिकॉर्डिंग, रुंध गया था सिंगर का गला; सुनते ही आ जाते हैं आंसू


Nusrat Fateh Ali Khan ने 150 बार की थी दर्द भरे गाने की रिकॉर्डिंग, रुंध गया था सिंगर का गला; सुनते ही आ जाते हैं आंसू



Nusrat Fateh Ali Khan 26 साल पुराने इस गीत को गाते वक्त 150 बार इतने भावुक हुए कि रिकॉर्डिंग हर बार बीच में ही रोकनी पड़ी। ...और पढ़ें








150 बार बीच में रोकनी पड़ी गाने की रिकॉर्डिंग



150 बार बीच में रोकनी पड़ी गाने की रिकॉर्डिंग


नुसरत फतेह अली खान ने दी थी आवाज


दर्द भरे गीत को सुनते ही आ जाते हैं आंसू



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने कई बेहतरीन गीत म्यूजिक इंडस्ट्री को दिए हैं। शहंशाह ए कव्वाली के नाम से मशहूर नुसरत अपने दर्द भरे गीतों के लिए भी फैंस की पहली पसंद है। एक ऐसा ही गाना उन्होंने 26 साल पहले गाया था जिसको रिकॉर्ड करते वक्त वे 150 बार इमोशनल हुए और उतनी बार वह रिकॉर्डिंग रोकनी पड़ी।
150 बार एक ही लाइन पर इमोशनल हुए नुसरत

इस दर्द भरे गीत की एक लाइन इतनी इमोशनल थी कि उस पर नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) 150 बार इमोशनल हुए और उतनी ही बार रिकॉर्डिंग को रोकना पड़ा। हालांकि इतनी बार रूकने के बावजूद उन्होंने उसे अपनी रुहानी आवाज में ही गाया।





आज भी कल्ट है उस्ताद का ये गीत

यह किस्सा है 2000 में रिलीज हुई हिट फिल्म धड़कन का जिसके बोल हैं- दूल्हे का सेहरा (Dulhe Ka Sehra)। इस गाने को शिल्पा शेट्टी की विदाई के वक्त फिल्माया था और इसी वजह से यह गाना दुल्हन की विदाई के वक्त के लिए हर जगह बजाया जाने लगा। यहां आज 26 साल बाद भी यह टाइमलेस बना हुआ है।



इस लाइन पर बार-बार रोए नुसरत

इस गाने के बोल लिरिसिस्ट समीर ने लिखे थे और उन्होंने इसका खुलासा करते हुए एक इंटरव्यू में बताया, 'इस गाने की एक लाइन नुसरत फतेह अली खान ने डेढ घंटे तक गाई, जैसे ही वह लाइन आती नुसरत साहब रोने लगते। ये लाइनें थीं, 'मैं तेरी बाहों के झूलों में पली बाबुल', इस पर नुसरत कहते कि इसे बाबुल बोलते ही उन्हें अपनी बच्चियों की याद आने लगती'।



26 साल बाद भी कल्ट है ये गाना

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी स्टारर धड़कन (Dhadkan) फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी बड़े हुए थे। जिसमें 'दूल्हे का सेहरा' भी एक कल्ट और टाइमलाइस गाना बना।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]