'तवायफों' का बाजार, घुंघरुओं की झंकार; Netflix पर फिर लौट रही कोठों की सियासत, ऐसी होगी कहानी

संजय लीला भंसाली की सफल Netflix सीरीज 'हीरामंडी' की कहानी इसके सेकंड सीजन में कैसे आगे बढ़ेगी, इस पर से पर्दा उठ चुका है। ...और पढ़ें

हीरामंडी 2 की कहानी से उठा पर्दा/ फोटो- Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में आई नेटफ्लिक्स (Netflix) की सबसे बड़ी सीरीज 'हीरामंडी' के साथ संजय लीला भंसाली ने OTT पर डेब्यू किया था। इस हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज में मनीषा कोइराला से लेकर अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
'लाहौर' की 'हीरामंडी' की तवायफों पर आधारित इस कहानी के पहले पार्ट का अंत बहुत ही दर्दनाक था। यह तवायफें अंग्रेजो के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भागीदार बनती हैं और क्रांति लाती हैं। जहां इस कहानी का होता है, वह से ये क्लियर तो हो जाता है कि 'हीरामंडी-2' भी आएगी। अब हाल ही में इस सीरीज में अहम किरदार अदा करने वाली अभिनेत्री ने इसकी कहानी का भी खुलासा कर दिया है।
कैसे आगे बढ़ेगी 'हीरामंडी-2' की कहानी?
संजय लीला भंसाली की सीरीज में 'आलमजेब' की दासी 'साइमा' का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने एनडीटीवी से खास बातचीत में 'हीरामंडी-2' की कहानी के बारे में अपडेट दे दिया है। उन्होंने कहा, "हीरामंडी 2 में उस दौर के बारे में बताया गया है, जब लाहौर की तवायफों ने कोठों को छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया था।
दरअसल, उस दौर में एक संपन्न या मिडिल क्लास की लड़कियों को बॉलीवुड में आने की इजाजत नहीं थी। तब सिनेमा में एंट्री लेने वाली तवायफ ही होती थीं, जिनमें से कुछ एक्ट्रेस बनीं और कुछ सिंगर्स। तवायफों की वजह से ही बॉलीवुड को फीमेल एक्ट्रेस मिलना शुरू हुई।" श्रुति ने यह भी साफ बताया कि उन्हें इस बात की पूरी जानकारी नहीं है कि 'हीरामंडी-2' में उसका कितना हिस्सा दिखाया जाएगा, लेकिन कहानी इसके इर्द-गिर्द ही घूमती है।
-1780383319449.jpg)
हीरामंडी 2 को लेकर राइटर ने बोली थी ये बात
इससे पहले साल 2025 में 'हीरामंडी' की स्क्रिप्ट राइटिंग से जुड़े विभु पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा था, "अभी हम राइटिंग स्टेज पर हैं और किरदारों को और ज्यादा एक्सप्लोर कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी एड किया कि लोगों को या डाउट था कि आज की जनरेशन इस कहानी से कनेक्ट कर पाएगी या नहीं, लेकिन लोगों ने 'हीरामंडी' की दुनिया को काफी पसंद किया था।
-1780383410717.jpg)
संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी-2' को लेकर यह अफवाहें हैं कि मेकर्स इसका दूसरा पार्ट 2026 के अंत तक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :