Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिका ने जारी किया ईरान के ठिकानों पर हमले का वीडियो, भड़के IRGC ने दी धमकी

अमेरिका ने जारी किया ईरान के ठिकानों पर हमले का वीडियो, भड़के IRGC ने दी धमकी

अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले का वीडियो जारी किया है। ...और पढ़ें







अमेरिका ने जारी किया ईरान के ठिकानों पर हमले का वीडियो (स्क्रीनग्रैब)


डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका-ईरान में हुए शांति समझौते के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी ड्रोन से हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने शनिवार को ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार चौकियों हमला किया।


अमेरिकी सेंट कमान इस हमले का वीडियो भी जारी किया है। हालांकि, अमेरिकी सैनिकों ने हमले बारे में सटीक स्थान की कोई जानकारी नहीं दी है। अमेरिकी सेंट कमान ने 39 ईरानी ठिकानों पर हमले का दावा किया है और 37 सकेंड का वीडियो जारी किया है।

कामर्शियल जहाज पर हुए हमले का बदला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये हमले 25 जून को वाणिज्यिक जहाज एम/वी एवर लवली पर हुए हमले के जवाब में था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के साथ हुए समझौते के सभी पहलुओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए मौजूद और सतर्क है, ताकि यह पूरी तरह से लागू रहे।



गौरतलब है कि बीते दिनों सिंगापुर के ध्वज वाला मालवाहक जहाज ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल रहा था, इसी दौरान ईरानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लघन करते हुए हमला कर दिया। इसके अलावा ईरान ने नौवहन की स्वतंत्रता को कमजोर किया है क्योंकि वाणिज्य तेजी से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारे से होकर गुजरता है।
होर्मुज में अमेरिकी सेना तैनात

अमेरिकी सेनाएं होर्मुज से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग समन्वय और समर्थन प्रदान करना जारी रखे हुए हैं, जहां से विश्व का 20 प्रतिशत ईंधन गुजरता है। ओमान तट पर जहाज पर हुए हमले के बाद अमेरिकी सेना ने यह हमला किया है।


अमेरिकी सेंटकॉम ने हमलों के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने सिरिक के एक रिपोर्टर के हवाले से बताया कि शुक्रवार देर रात दक्षिणी बंदरगाह शहर के ताहेरूयेह घाट पर एक विस्फोट की आवाज सुनी गई।
ईरान ने दी चेतावनी

अमेरिकी हमलों के कुछ ही समय बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। IRGC ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर यह आक्रामकता दोहराई जाती है, तो हमारी प्रतिक्रिया इससे कहीं अधिक व्यापक होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]