iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! WhatsApp पर जल्द मिल सकता है मैसेज शेड्यूल करने का ऑप्शन: रिपोर्ट

WhatsApp कथित तौर पर अपने iOS यूजर्स के लिए एक बेहद काम का और नया फीचर डेवलप कर रहा है। अब आपको किसी को रात के 12 बजे बर्थडे विश करने या कोई जरूरी रिम ...और पढ़ें
-1781367781604_v.webp)
WhatsApp में आ सकता है मैसेज शेड्यूलिंग फीचर।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए एक शेड्यूल्ड मैसेजिंग फीचर डेवलप कर रहा है, जो यूजर्स को तुरंत मैसेज भेजने के बजाय अपनी पसंद की तारीख और समय पर मैसेज भेजने की सुविधा देगा। इस अपकमिंग फीचर के पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में काम करने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स पहले से ही मैसेज लिखकर उसकी डिलीवरी का समय सेट कर सकेंगे और उसे भेजने से पहले डिलीट भी कर सकेंगे। ये फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है और फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
एक अलग सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं WhatsApp के शेड्यूल्ड मैसेज
फीचर ट्रैकर WABetaInfo के एक पोस्ट के मुताबिक, यूजर्स चैट के अंदर send बटन को दबाकर रखकर इस शेड्यूलिंग टूल को एक्सेस कर सकेंगे। डिलीवरी का समय चुनने के बाद, वॉट्सएप उस मैसेज को कतार में रख देगा और तय समय पर वह अपने आप सेंड हो जाएगा। ये फीचर अभी शुरुआती स्टेज में है और अभी तक TestFlight बीटा रिलीज तक नहीं पहुँचा है। वॉट्सएप ने इसके लॉन्च की टाइमलाइन का एलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि इसे सभी के लिए जारी करने से पहले बीटा टेस्टर्स के लिए लाया जाएगा।
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वॉट्सएप यूजर्स को इन शेड्यूल्ड मैसेजेस को मैनेज करने के लिए कुछ टूल्स भी दे रहा है। इसके लिए एप में एक अलग सेक्शन मिलने की उम्मीद है, जहां डिलीवर होने से पहले के सभी पेंडिंग मैसेजेस दिखाई देंगे। वहीं, जिन चैट्स में मैसेज शेड्यूल किए गए हैं, वहां एक इंडिकेटर भी नजर आ सकता है। यूजर्स डिलीवरी से पहले इन शेड्यूल्ड मैसेजेस को बिना सामने वाले को पता चले डिलीट भी कर सकेंगे।

ये फीचर ग्रुप चैट और वन-टू-वन चैट दोनों को सपोर्ट करेगा। हालांकि, शेड्यूल्ड मैसेजेस सिर्फ उन्हीं मेंबर्स को डिलीवर होंगे जो मैसेज शेड्यूल किए जाने के समय पहले से उस ग्रुप का हिस्सा थे। जो लोग बाद में ग्रुप में शामिल होंगे, उन्हें पहले से शेड्यूल किए गए मैसेजेस नहीं मिलेंगे।
कंपनी इस बात की भी टेस्टिंग कर रही है कि मैसेज को कितने समय पहले शेड्यूल किया जा सकता है। मौजूदा डेवलपमेंट के मुताबिक, यूजर्स मैसेज बनाने के कम से कम 10 मिनट बाद से लेकर मैक्जिमम दो हफ्ते आगे तक का समय चुन सकेंगे।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फीचर के शुरुआती वर्जन सिर्फ पर्सनल चैट पर फोकस थे, लेकिन हालिया डेवलपमेंट से पता चलता है कि वॉट्सएप अब इसका दायरा ग्रुप चैट तक बढ़ा रहा है और यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बना रहा है।
ये फीचर यूजर्स को रिमाइंडर्स, बर्थडे विश, अनाउंसमेंट्स और टाइम सेंसिटिव जरूरी मैसेजेस को प्लान करने में मदद कर सकता है। अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले लोगों से बातचीत करने के लिए भी ये काफी काम का साबित हो सकता है। हालांकि वॉट्सएप अपने 'इवेंट्स' फीचर के जरिए पहले से ही कॉल शेड्यूलिंग की सुविधा देता है, लेकिन टेक्स्ट मैसेजेस को शेड्यूल करने के लिए इसमें अभी तक कोई इन-बिल्ट ऑप्शन नहीं दिया गया है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :