क्या iOS 27 Update इन iPhone मॉडल्स को नहीं मिलेगा? WWDC 2026 में होगा बड़ा एलान

एप्पल जल्द ही WWDC 2026 में iOS 27 का अनावरण करेगा, लेकिन कुछ पुराने iPhone मॉडल को यह अपडेट नहीं मिलेगा। ...और पढ़ें
-1780552066195_v.webp)

नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपना सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 आयोजित करने वाला है जिसकी शुरुआत 8 जून से हो रही है। इस इवेंट में कंपनी iOS 27 से पर्दा उठा सकती है। इस दौरान कंपनी iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 समेत कई नए सॉफ्टवेयर अपडेट भी पेश कर सकती है।
हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी कुछ पुराने iPhone मॉडल्स के लिए बुरी खबर भी आ सकती है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि iOS 27 के साथ कई पुराने iPhone ऑफिशियल सपोर्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।
इन iPhone मॉडल्स को नहीं मिलेगा अपडेट
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Instant Digital ने अपनी एक हालिया पोस्ट में बताया है कि iOS 27 केवल iPhone 12 सीरीज और उससे नए मॉडल्स के लिए रोलआउट होगा। अगर ये जानकारी सही साबित हो जाती है, तो iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और दूसरी पीढ़ी के iPhone SE को iOS 27 अपडेट नहीं मिलेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार iOS 27 का सपोर्ट iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15, iPhone 16 और हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज के साथ 3rd GEN के iPhone SE को मिलने वाला है। हालांकि, जिन डिवाइस को iOS 27 नहीं मिलेगा, उन्हें कुछ समय तक iOS 26 के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स फिर भी मिलते रहेंगे।
iOS 27 में इस बार क्या नया?
iOS 27 में इस बार कई नए फीचर्स आ रहे हैं जिसमें Apple अपने AI यानी Apple Intelligence पर ज्यादा फोकस कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया जाएगा और ये ChatGPT जैसी बातचीत कर सकता है। इतना ही नहीं Camera, Photos, Wallet और Shortcuts जैसे सिस्टम एप्स में भी AI बेस्ड फीचर्स मिल सकते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :