Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कोहली IND vs AFG ODI सीरीज से बाहर, 3 खिलाड़ी में से कौन करेगा रिप्लेस

कोहली IND vs AFG ODI सीरीज से बाहर, 3 खिलाड़ी में से कौन करेगा रिप्लेस


विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, जो भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। ...और पढ़े



Virat Kohli Replacement: कोहली IND vs AFG ODI सीरीज से बाहर, 3 खिलाड़ी में से कौन करेगा रिप्लेस


विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर


हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते कोहली वनडे सीरीज से बाहर


13 जून से भारत-अफगानिस्तान की वनडे सीरीज का होगा आगाज



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG ODI: भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। कोहली, जो कि वनडे में सबसे ज्यादा रन (14,797) बनाने वाले दूसरे बैटर हैं और उनके ऐसे इंजर्ड होकर वनडे सीरीज से बाहर होना भारतीय क्रिकट टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है।


बीसीसीआई ने अभी तक कोहली की इंजरी को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया और वह जल्द ही उनके चोटिल होने और रिप्लेसमेंट का एलान कर सकती है। ऐसे में जानते हैं 3 प्लेयर्स के नाम, जो भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज 2026 में विराट कोहली का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।


IND vs AFG ODI: Virat Kohli को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)






यशस्वी जायसवाल


भारतीय टीम के युवा बैटर यशस्वी जायसवाल का नाम लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं, जिन्हें विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आखिरी वनडे स्क्वॉड का भी हिस्सा रहे थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 दिसंबर 2025 को खेला था, जिसमें उनके बल्ले से 116 रन निकले थे। इसके अलावा आईपीएल 2026 में यशस्वी ने 16 मैच राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 427 रन बनाए।

यह वीडियो भी देखें

2. साई सुदर्शन (Sai Sudharsan)





बाएं हाथ के बैटर साई सुदर्शन को बीसीसीआई अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली का रिप्लेसमेंट बना सकती हैं। साई सुदर्शन ने 2023 में भारत के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से 127 रन बनाए थे। हाल ही में आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बैटर रहे। उन्होंने 17 मैच गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए कुल 722 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल रहे।
3. देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal)





देवदत्त पडिक्कल


कर्नाटक बैटर देवदत्त पडिक्कल को विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने आईपीएल 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में 9 मैच खेलते हुए कुल 725 रन बनाए थे और आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में उन्होंने 464 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्ट शामिल रही।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]