Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

डॉक्टर परवीन को मिला ब्रिटेन का प्रतिष्ठित सम्मान, किंग चार्ल्स III की ‘बर्थडे आनर्स लिस्ट’ में 35 भारतवंशी

डॉक्टर परवीन को मिला ब्रिटेन का प्रतिष्ठित सम्मान, किंग चार्ल्स III की ‘बर्थडे आनर्स लिस्ट’ में 35 भारतवंशी

भारतवंशी डॉक्टर परवीन कुमार को वैश्विक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान के लिए ब्रिटेन के प्रतिष्ठित 'ग्रैंड क्रास ऑफ द आर्डर ऑफ द ...और पढ़ें






डॉक्टर परवीन कुमार। फोटो QMUL


डॉ. परवीन कुमार को ब्रिटिश एम्पायर का ग्रैंड क्रास सम्मान।


वैश्विक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान।


किंग चार्ल्स तृतीय की बर्थडे आनर्स सूची में शामिल।



डिजिटल डेस्क, दिल्ली। स्वास्थ्य क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने वाली भारतवंशी डॉक्टर परवीन कुमार को वैश्विक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ‘ग्रैंड क्रास ऑफ द आर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ से सम्मानित किया गया है।


उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय की वार्षिक ‘बर्थडे आनर्स’ सूची में स्थान दिया गया है। शुक्रवार रात ब्रिटेन के कैबिनेट कार्यालय द्वारा जारी सम्मान सूची में भारतीय मूल के करीब 35 चिकित्सकों, उद्यमियों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया।

इस सूची में परवीन कुमार का नाम शामिल है। ‘क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन’ की प्रोफेसर परवीन के सम्मान पत्र में कहा गया, उन्होंने ‘कुमार एंड क्लार्क्स क्लीनिकल मेडिसिन’ नाम की पुस्तक का सह लेखन किया।

‘रायल मेडिकल बेनेवोलेंट फंड’ की अध्यक्ष के तौर पर परवीन ने एक लाख पाउंड जुटाए और मुश्किल में फंसे चिकित्सकों के लिए हेल्पलाइन शुरू करने में मदद की। ‘रायल सोसाइटी ऑफ मेडिसिन’ की अध्यक्ष रहते हुए परवीन ने ‘ग्लोबल हेल्थ’ पहल की शुरुआत की।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]