Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Hyundai Elantra 8वीं पीढ़ी का अनावरण, बड़ा आकार और एआई तकनीक के साथ

Hyundai Elantra 8वीं पीढ़ी का अनावरण, बड़ा आकार और एआई तकनीक के साथ

Hyundai Elantra Unveiled: हुंडई ने 2026 बुसान मोबिलिटी शो में अपनी 8वीं पीढ़ी की एलेंट्रा को पेश किया है, जो बड़े आकार और AI तकनीक से लैस है। ...और पढ़ें








ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai ने अपनी नई 8th generation Elantra को रीविल कर दिया है। साउथ कोरिया के मार्केट में इसे Avanate के नाम से बेचा जाता है। कंपनी ने इसे 2026 Busan Mobility Show में पेश किया है। इसका साइज पहले से बड़ा है और यह AI तकनीक से लैस है। ग्लोबल मार्केट में इसके 2027 में आने की उम्मीद है।
कैसा होगा डिजाइन

यह सेडान अब पुरान मॉडल के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर और फ्यूचरिस्टिक दिखती है। इसके फ्रंट में पतली LED DRLs दी गई हैं जबकि मेन हेडलाइट्स को बंपर के नीचे की तरफ लगाया गया है जिसस इसे स्प्लिट-हेडलाइट लुक मिलता है। साइड से देख पर इस कार में शार्प डिजाइन वाल व्हील आर्चेस, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और पिछले दरवाजों के पीछे एक एक्सट्रा क्वार्टर ग्लास दिया गया है।

यह चीजें इस Sedan को एक प्रीमियम लुक देती हैं। Hyundai ने कार के Angular स्टाइल को बेहतर दिखाने के लिए नए फाइव-स्पोक पैटर्न वाले 18-इंच के अलॉय व्हील्स को भी रीडिजाइन किया है।
रियर डिजाइन और कलर्स

कार के पिछले हिस्से में H-शेप की LED लाइट्स, एक चौड़ा डकटेल-स्टाइल स्पॉइलर और डिफ्यूजर स्टाइल वाला स्पोर्टी बंपर दिया गया है। Hyundai इस नए Elantra को 6 बाहरी कलर ऑप्शन और 3 इंटीरियर थीम में पेश करेगी।

पहले से बड़ा साइज

8-generation की Elantra साइज के मामले में लगभग हर तरफ से बड़ी हो गई है। इसकी लंबाई अब 4,765mm है जिसमें 55mm की बढ़त हुई है, व्हीसबेस 30mm बढ़कर 2,750mm कर दिया गया है। Hyundai का कहना है कि इन बदलावों की वजह से कार के अंदर Sonata जैसी मिडसाइज सेडान जितना स्पेस मिलता है।
क्या हैं फीचर्स?

वेरिएंट के हिसाब से ग्राहक 12.9 इंच या 14.6 इंच की टचस्क्रीन को चुन सकते हैं। इस सिस्टम में Gleo AI दिया गया है जो Hyundai का नया जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट है। यहीं AI सिस्टम पहली बार Grandeur Facelifted में पेश किया गया था। इसके अलावा, Hyundai ने लगातार इस्तेमाल होने वाले फीचर्स के लिए टचस्क्रीन के ठीक नीचे फिजिकल बटन और रोटरी कंट्रोल्स को बरकरार रखा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]