भारत में लॉन्च हुई BMW X6 Facelift: 4.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, क्या है कीमत और फीचर्स

BMW X6 Launh: BMW India ने अपनी लग्जरी कूपे-SUV को 1.78 करोड़ रुपए में लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इसके इंजन, फीचर्स और कलर डिटेल्स के बारे में। ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW India ने X6 Coupe-SUV को भारत में लॉन्च केर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.78 करोड़ रुपए है। यह मॉडल सिर्फ M60i xDrive वेरिएंट में उपलब्ध है और इसे पूरी तरह बनी बनाई कार के तौर पर इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है। इसमें 4.4 लीटर का V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 530hp की पावर और 750nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है।
इंजन और पावर
BMW X6 में 4.4 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड असिस्ट के साथ आता है। यह इंजन 530hp का पावर और 750nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो कार के चारों पहियों को पावर भेजता है।

कंट्रोल और फीचर्स
कार को बेहतर तरीके से ड्राइव और कंट्रोल करने के लिए कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रियर व्हील स्टीयरिंग, एडाप्टिव सस्पेंशन, लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल और xDrive AWD सिस्टम दिया गया है जो कार के पहियों पर ज्यादा फोकस करता है। BMW का दावा है कि यह कार सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250kmph है।

एक्सटीरियर डिजाइन और लुक
Facelifted BMW X6 में शैडोलाइन इंसर्ट्स के साथ एडाप्टिव LED हेडलाइट्स, मैट ब्लैक सराउंड और डबल रिब्स के साथ सिग्नेचर किडनी ग्रिल, ग्लॉसी ब्लैक OVRMs, रनफ्लैट टायर्स के साथ 21-इंच के M-Spec डुअल-टोन अलॉय व्हील शामिल है। BMW X6 कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी- Aventurine Red, Manhattan Metallic, Brooklyn Grey, Black Sapphire, Mineral White और Isle of Man Green।

इंटीरियर डिजाइन और फीचर्स
BMW की इस फ्लैगशिप कूपे-SUV में डैशबोर्ड पर बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले, HUD, फ्रंट वेंटिलेटेट सीट्स और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की सुविधा भी मिलती है। साथ ही, 464W का 16-स्पीकर वाला Harmon Kardon म्यूजिक सिस्टम, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 14.9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
ग्राहक अपनी पसंद से ये फीचर्स भी चुन सकते हैं जिसमें क्राफ्टेड क्लैरिटी ग्लास iDrive कंट्रोलर और गियर नॉब, एंथ्रेसाइट हेडलाइनर और फ्रंट सीट के लिए मसाज फंक्शन शामिल है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :