Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आग का गोला और ढही छत... वो पल जब कुवैत एयरपोर्ट से टकराया ईरानी ड्रोन

आग का गोला और ढही छत... वो पल जब कुवैत एयरपोर्ट से टकराया ईरानी ड्रोन


कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर ईरानी ड्रोन हमले का फुटेज जारी हुआ है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत और दर्जनों घायल हुए हैं। ...और पढ़ें




कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले का फुटेज जारी।


हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत, कई घायल।


ईरान ने हमले से इनकार किया, कुवैत ने आक्रामकता बताया।



 कुवैत ने सर्विलांस फुटेज जारी किया है, जिसमें वह पल दिखाया गया है जब एक ईरानी ड्रोन ने कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर हमला किया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए और कुवैत के विमानन बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा। मारा गया व्यक्ति भारतीय नागरिक था।


ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत हवाई अड्डे को निशाना बनाने से इनकार किया है। उसका दावा है कि यह नुकसान अमेरिका निर्मित पैट्रियट मिसाइल में आई खराबी के कारण हुआ, जो ईरानी मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहने के बाद नीचे गिर गई थी।


कुवैत के डीजीसीए ने जारी किया वीडियो

इस हमले का फुटेज कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक्स पर जारी किया है। इसमें एक जानलेवा हमले के शुरुआती पल और उसके बाद का मंजर दिखाया गया है, जिसे अधिकारियों ने ईरान की क्रूर आक्रामकता करार दिया है। इस क्लिप में दिखाया गया है कि इमारत पर मिसाइल गिरने के बाद टर्मिनल की छत का एक हिस्सा ढह गया।


वीडियो के साथ किए गए पोस्ट में यह लिखा गया, "ड्रोन के जरिए ईरानी हमले के शुरुआती पल जिसका सामना 3 जून 2026 को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (T1) को करना पड़ा था जिसके कारण जान-माल का नुकसान हुआ, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और भारी भौतिक क्षति हुई।"
एयरपोर्ट पर हुआ भारी नुकसान

बुधवार को ईरानी ड्रोनों ने कुवैत के मुख्य हवाई अड्डे पर एक यात्री टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 63 अन्य लोग घायल हो गए। साथ ही हवाई अड्डा कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।


ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे आपसी हमलों की यह ताजा घटना थी। भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हवाई अड्डे पर हुए हमले में उसका एक नागरिक मारा गया और कई अन्य घायल हो गए।


कुवैत में भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह भारत में पीड़ित परिवार और हमले में घायल हुए लोगों को हर संभव सहायता और मदद पहुंचाने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ करीबी तालमेल बनाए हुए है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]