Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पंत-गिल साफ आउट थे, फिर भी नहीं लिया रिव्यू; अफगानिस्तान की रणनीति समझ से परे

पंत-गिल साफ आउट थे, फिर भी नहीं लिया रिव्यू; अफगानिस्तान की रणनीति समझ से परे


भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन अफगानिस्तान ने डीआरएस के खराब इस्तेमाल से शुभमन गिल और ऋषभ पंत को आउट करने के मौके गंवा दिए। ...और पढ़ें








IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने बैक-टू-बैक गेंदों पर दोहराई गलती


भारत-अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट का दूसरा दिन


अफगानिस्तान की टीम को क्या हुआ?


अफगानिस्तान की टीम ने रिव्यू नहीं लिए, पंत-गिल को मिला जीवनदान



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन अफगानिस्तान टीम की बड़ी गलती खुलकर सामने आई। दूसरे दिन पहले सेशन में मेहमान टीम ने खराब फैसलों और डीआरएस के बेहद खराब इस्तेमाल के चलते शुभमन गिल और विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत को जल्दी आउट करने के मौकों को गंवा दिया। पंत-गिल नहीं, बल्कि केएल राहुल के साथ भी अफगानी टीम ने ये गलती की थी।
साफ आउट थे पंत-गिल, फिर भी नहीं लिया रिव्यू

दरअसल, अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल का बाहरी किनारा लगने के बावजूद रिव्यू न लेने की गलती को दूसरे दिन भी दोहराया। मैच के 89वें ओवर के दौरान जब अजमतुल्लाह उमरजई नई गेंद से स्पेल डाल रहे थे, तब एक सटीक गेंद सीधे गिल के पैड पर जाकर टकराई और पूरी अफगान टीम ने जोरदार अपनी की, लेकिन अंपायर ने उंगली नहीं उठाई।

अफगान की टीम को लगा कि गिल के बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी है और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि बाद में रिप्ले में साफ देखा गया कि गेंद सीधे मिडिल और लेग स्टंप पर लग रही थी। इस तरह गिल को जीवनदान मिला। उस वक्त गिल 108 रन के निजी स्कोर बनाकर खेल रहे थे।

पंत को भी मिला जीवनदान

सिर्फ केएल राहुल-गिल तक ही नहीं, अफगानी टीम की रणनीति पर फिर से सवाल तब उठे जब ऋषभ पंत को लेकर करीबी अपील के बावजूद शाहिदी ने डीआरएस नहीं लिया। गिल के जीवनदान के अगली ही गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई ने राउंड द विकेट आकर पंत को एक बेहतरीन आउट स्विंगर फेंकी, और गेंद पंत के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। अफगान की टीम ने एक बार फिर जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर का फैसला फिर उनके पक्ष में नहीं रहा।

जब रिप्ले में देखा गया तो बल्ले का साफ किनारा लगा हुआ नजर आया। हालांकि, अफगान की टीम के लिए 23 साल के बॉलर सलीम हीरो बनकर आए, जिन्होंने गिल को 126 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने ध्रुव को बोल्ड किया और ऋषभ पंत को भी सेंचुरी बनाने से पहले ही 81 रन पर आउट किया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]