Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत-अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने पर गहन चर्चा, सुरक्षा हितों को ध्यान में रखकर बढ़ेगी साझेदारी

भारत-अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने पर गहन चर्चा, सुरक्षा हितों को ध्यान में रखकर बढ़ेगी साझेदारी

भारत और अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी हवाई द्वीप में दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर गहन चर्चा कर रहे हैं। ...और पढ़ें





भारत-अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने पर गहन चर्चा (फोटो-रॉयटर्स)


 भारत और अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी इस समय हवाई द्वीप में दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर गहन चर्चा कर रहे हैं।

दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच यह 29 वें दौर की वार्ता है और इसमें सैन्य सहयोग को और ज्यादा प्रगाढ़ बनाने के लिए रास्तों की तलाश की जा रही है।
भारत-अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

भारतीय सेना के अनुसार भारत की ओर से शामिल रणनीतिक मामलों के उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई इस द्विपक्षीय बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता कर रहे हैं। जबकि अमेरिका की ओर से वार्ता का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल जोएल वोवेल कर रहे हैं। वह प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सेना के डिप्टी कमांडिंग जनरल हैं।


बैठक का विवरण साझा करते हुए भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा है कि दोनों देशों की सेनाएं रक्षा सहयोग को और ज्यादा बढ़ाने पर वार्ता कर रही हैं। वार्ता में डेटा और सूचनाओं की साझेदारी बढ़ाने, पेशेवर तौर-तरीकों में सहयोग बढ़ाने और सुरक्षा हितों में साझेदारी बढ़ाने पर वार्ता हो रही है। इसके जरिये भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को सही मायने में बढ़ाने पर कार्य हो रहा है।

मई के अंत में भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सिंगापुर में अमेरिकी संसद की रक्षा मामलों की समिति के सदस्य पैट हैरिगन से वार्ता की थी। उसमें भी रक्षा सहयोग को बढ़ाए जाने पर सहमति बनी थी। उससे पहले नई दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ सुरक्षा मामलों पर वार्ता हुई थी।
हिंद और प्रशांत महासागर क्षेत्र में सैन्य सहयोग बढ़ाने पर दोनों देशों के बीच सैद्धांतिक सहमति करीब दो दशक पहले बनी थी और इसी के तहत दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं। इस दौर में दोनों देशों की सेनाओं ने साथ मिलकर बचाव और आक्रमण के अभ्यास को लगातार बढ़ाया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]