Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सुधरने के नाम नहीं ले रहे ऋषभ पंत, फिर कर दी बचकानी गलती, टीम का करा दिया नुकसान

सुधरने के नाम नहीं ले रहे ऋषभ पंत, फिर कर दी बचकानी गलती, टीम का करा दिया नुकसान


ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ शतक की तरफ जाते हुए दिख रहे थे, लेकिन तभी वह गलती कर बैठे और आउट हो गए। ...और पढ़ें






ऋषभ पंत शतक से चूके



ऋषभ पंत ने फिर दोहराई पुरानी गलती


शतक से चूके ऋषभ पंत


अफगानिस्तानी टीम के जाल में फंसे पंत



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए जब टीम इंडिया का एलान हुआ था तब एक बात ने सभी को हैरान किया था। ये फैसला था ऋषभ पंत को टेस्ट टीम की उप-कप्तानी से हटाने का। ये फैसला इसलिए लिया गया था ताकि पंत अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे सकें, लेकिन पंत हैं कि अपनी गलती से सीख ही नहीं रहे हैं।


पंत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में शानदार पारी खेली, लेकिन फिर वही गलती कर गए जो बार-बार करते हैं और टीम का नुकसान कराते हैं। इसका कई बार खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है।

शतक से चूके पंत

पंत ने दूसरे दिन की शुरुआत 50 रनों के साथ की थी। वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उससे लग रहा था कि आसानी से शतक पूरा कर लेंगे। मैच के पहले दिन पंत का बदला हुआ अंदाज दिखा था। आमतौर पर आक्रामक खेलने वाले पंत शांति के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे उम्मीद जगी थी कि पंत ने अपनी शैली बदली है और पहले से ज्यादा जिम्मेदारी से खेल रहे हैं।\


हालांकि, दूसरे दिन पंत ने अपना पुराना वाला अंदाज दिखाया और फिर गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए। पंत शतक की तरफ बढ़ रहे थे। तभी उन्होंने एक बड़ा शॉट मारने की कोशिश की और कैच आउट हो गए।
नजरअंदाज की साजिश

पंत के विकेट में हैरानी वाली बात ये रही कि वह जानते थे कि उनके लिए जाल बिछाया गया है, लेकिन फिर भी उन्होंने वह गलती की। पंत के सामने गेंदबाजी करने आए हसमतुल्लाह शाहिदी। शाहिदी ऑफ स्पिनर हैं। वह जानते थे कि पंत अटैक करेंगे और इसलिए उन्होंने पहले से ही लॉन्ग ऑफ ले लिया था। पंत ने इस बात को नजरअंदाज किया और शाहिदी की गेंद पर आगे निकलकर लॉन्ग ऑफ पर ही शॉट खेला। अजमतुल्लाह जाजई ने ये कैच लेने में कोई गलती नहीं की।


पंत ने 104 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 81 रन बनाए। पंत चाहते थे तो धीरे-धीरे पहले दिन की तरह बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा कर सकते थे। इससे टीम का भी फायदा होता, लेकिन उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखा टीम का भी नुकसान करा दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]