कौन हैं आईपीएस रीति राज? अंडरकवर एजेंट बनकर हैदराबाद पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

डीसीपी रीति राज ने हैदराबाद के कूकटपल्ली स्थित किंग्स एंड क्वींस पब में चल रहे कथित अनैतिक कृत्यों और नियमों के उल्लंघन का भंडाफोड़ किया। ...और पढ़ें

तेलंगाना कैडर की युवा महिला डीसीपी रीति राज(फोटो: सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। साइबरआबाद के कूकटपल्ली इलाके में स्थित एक लोकप्रिय पब में चल रहे कथित अनैतिक कृत्यों और नियमों के बड़े उल्लंघन का सनसनीखेज भंडाफोड़ हुआ है। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि 2018-बैच की तेजतर्रार तेलंगाना कैडर की युवा महिला आईपीएस अधिकारी और कूकटपल्ली की डीसीपी रीति राज ने दिया है।
रविवार तड़के सुबह डीसीपी रीति राज ने खुद एक गुप्त वेरिफिकेशन अभियान चलाने के बाद किंग्स एंड क्वींस पब पर अचानक छापामारी की, जिसे क्लब मस्ती भी कहा जाता है। पुलिस को पब के भीतर संदिग्ध और अवैध गतिविधियां चलने की पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद इस कड़े एक्शन को अंजाम दिया गया।
कौन हैं आईपीएस रीति राज?
इस सफल ऑपरेशन को लीड करने वाली डीसीपी रीति राज दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना (2010) की पूर्व छात्रा रही हैं। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से 2016 में स्नातक की थी। साल 2018 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुईं।
उन्होंने साइबर क्राइम और साइबरआबाद के माधापुर जोन जैसे प्रमुख विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं, जिसके बाद उन्होंने कूकटपल्ली के डीसीपी का पदभार संभाला। वर्तमान में, वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ साई के खिलाफ मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की प्रमुख भी हैं।
देह व्यापार का आरोप
पुलिस के अनुसार, इस पब में कथित तौर पर देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था। जांचकर्ताओं ने पाया कि पब प्रबंधन ने शराब परोसने वाले इस परिसर में नाबालिगों के प्रवेश को रोकने के लिए जरूरी नियम लागू नहीं किए थे।
इसके अलावा, पब तय समय सीमा के बाद भी चल रहा था, नियमों का उल्लंघन कर खाना और शराब परोसी जा रही थी, और यह बिना किसी वैध पुलिस अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के काम कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक साक्ष्यों से पता चलता है कि पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करने और गलत तरीके से भारी-भरकम बिल बनाने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांचकर्ताओं को यह भी संदेह है कि प्रबंधन अनैतिक गतिविधियों को सुविधाजनक बना रहा था और ग्राहकों को महिलाएं उपलब्ध करा रहा था।
पब का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
इस छापेमारी के दौरान पब के 9 स्टाफ सदस्यों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। इन सभी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए केपीएचबी पुलिस स्टेशन स्थानांतरित कर दिया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस पब के खिलाफ साल 2025 के दौरान भी कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। पहले की गई कार्रवाई के बावजूद पब प्रबंधन लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहा था।
अब भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि छापेमारी में मिले सबूतों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :