'हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा', ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद जेडी वेंस की चेतावनी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाज पर हमले के बाद हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा। ...और पढ़ें

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद जेडी वेंस की चेतावनी (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले को लेकर एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान को चेतावनी दी है कि अगर हमला किया तो उसका जवाब हमले से दिया जाएगा।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चेतावनी देते हुए लिखा, "अगर ईरान ने हिंसा किया तो हिंसा का जवाब हिंसा से ही दिया जाएगा।" उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि अगर उन्हें समझौते के क्रियान्वयन को लेकर कोई असहमति है, तो वे फोन कर सकते हैं। लेकिन हिंसा का जवाब हिंसा से ही दिया जाएगा।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि वाशिंगटन ने ईरान के साथ युद्धविराम समझौते का सम्मान किया है, लेकिन चेतावनी दी कि किसी भी तरह की और आक्रामकता का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।
IRGC ने दी थी चेतावनी
ईरान की सेना IRGC ने कहा कि उसने ईरान पर हुए अमेरिकी हमलों के बदले खाड़ी में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। ईरानी टीवी के अनुसार, IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका फिर से कोई सैन्य कार्रवाई करेगा तो ईरान का जवाब और भी सख्त होगा। उन्होंने कहा, "अगर दोबारा हमला हुआ तो हमारा जवाब इससे भी बड़ा होगा।"
इसी के जवाब में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने की प्रतिक्रिया आई है, जिसमें उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर ईरान हिंसा करेगा तो उसका जवाब हिंसा से दिया जाएगा।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कामर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के नए हमलों की निंदा करते हुए अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
IRGC ने कहा कि हमले के जवाब में उसकी नौसेना ने उन ठिकानों को निशाना बनाया जहां क्षेत्र में अमेरिकी सेना तैनात है। वहीं, ईरान की संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने अमेरिकी कार्रवाई को युद्धविराम का घोर उल्लंघन बताया और कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने यह दिखा दिया है कि उन्हें बातचीत या सीजफायर के सिद्धांतों के प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं है

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :