Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'दोनों देशों की राय हमेशा एक जैसी नहीं होती', वेंस ने नेतन्याहू से मतभेद के दिए संकेत

'दोनों देशों की राय हमेशा एक जैसी नहीं होती', वेंस ने नेतन्याहू से मतभेद के दिए संकेत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के हित हमेशा एक जैसे नहीं होते, और अमेरिका अपने हितों को प्राथमिकता देगा। ...और पढ़ें







अमेरिका और इजरायल के हित हमेशा समान नहीं होते


अमेरिका हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा


वेंस ने नेतन्याहू द्वारा की गई गलतियों का जिक्र किया



डिजिटल डेस्क, वॉशिगटन। पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की राय हमेशा एक जैसी नहीं होती। उन्होंने कहा कि भले ही इजरायल, अमेरिका का बहुत करीबी सहयोगी रहा है, फिर भी कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि दोनों देशों के हित एक-दूसरे से मेल न खाएं।
दोनों देशों के हित हमेशा समान नहीं होते

ऐसे में अमेरिका वही करेगा, जो उसके अपने हितों के लिए सबसे अच्छा हो। वेंस ने एक साक्षात्कार में से कहा, 'प्रधानमंत्री नेतन्याहू ऐसे देश की सरकार चलाते हैं, जो जाहिर तौर पर अमेरिका का बहुत करीबी सहयोगी रहा है। लेकिन, करीबी सहयोगी होने के बावजूद, कभी-कभी हमारे हित पूरी तरह से एक जैसे होते हैं, और कभी-कभी हमारे हित अलग-अलग होते हैं।'

हमारी राय अलग है: वेंस

नेतन्याहू एक ऐसे नेता हैं जो अपने देश के हितों के लिए मजबूती से खड़े रहते हैं, लेकिन ट्रंप इस बात को लेकर बहुत साफ रहे हैं कि हमारे लिए सबसे अच्छा क्या है। वेंस ने कहा, 'कभी-कभी इसका मतलब होता है कि हमारी राय एक है और कभी-कभी इसका मतलब होता है कि हमारी राय अलग है।' उन्होंने आगे कहा, 'जहां हमारी राय अलग होती है, वहां, दुर्भाग्य से हमें अमेरिकी लोगों का पक्ष चुनना पड़ता है, और हम हमेशा ऐसा ही करते हैं।'


इजरायल से संबंध पर बोले वेंस

जब उनसे पूछा गया कि क्या नेतन्याहू ने अमेरिका के साथ रिश्ते को लेकर कोई गलती की है, तो वेंस ने कहा, 'उन्होंने निश्चित रूप से कुछ गलतियां की हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया और कहा कि ऐसी बातचीत निजी ही रहे तो बेहतर है।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]