भारतीय क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता पर आई मुसीबत, घर के नौकर ने दर्ज कराई एफआईआर

भारतीय क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता के ऊपर उनके ही घर के एक नौकर ने एफआईआर दर्ज कराई है। नौकर ने इन दोनों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। ...और पढ़ें

शशांक सिंह के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल टीम पंजाब किंग्स से खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर शशांक सिंह पर इस समय मुसीबत आन पड़ी है। उनके और उनके पिता शैलेश सिंह के ऊपर उनके खाना बनाने वाले स्टाफ के सदस्य विपेंद्र सिंह तोमर ने एफआईआर दर्ज कराई है। तीन लोगों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हुआ है।
शशांक सिंह के पिता एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं। उनके खिलाफ शोषण के आरोप, गाली देने, गलत तरीके से बंधी बनाने के आरोप लगे हैं। इस मामले में सोमवार को भोपाल के रतीबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। 31 साल के विपेंद्र सिंह तोमर ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। ये शख्स रीवा जिले का रहने वाला है। हाल ही में ये शख्स भोपाल आया था। शशांक के परिवार का ड्राइवर मिश्रा भी इस मामले में शामिल बताया गया है और उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
किया गया था वादा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, तोमर को 25 जून को 15,000 की नौकरी पर रखा गया था जिसमें फ्री खाना, रहना मुहैया करने के अलावा सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया गया था। हालांकि, शिकायत के मुताबिक कुछ ही दिनों में घर का माहौल काफी खराब हो गया और खाने की क्वालिटी को लेकर आए दिन बहस होने लगी।
जब विपेंद्र ने कहा कि वह घर के खराब वातावरण के कारण काम छोड़ना चाहता है तो स्थिति और बिगड़ गई। विपेंद्र का दावा है कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया ताकि वह किसी से कोई संपर्क नहीं कर पाए। इसी के चलते सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने अपने आप को एक कमरे में कैद कर लिया।
मारपीट के भी लगाए आरोप
कुक ने कहा कि पिता, बेटे और ड्राइवर ने दरवाजा तोड़ा और उनके साथ मारपीट की और फिर उन्हें घर से बाहर ले गए। स्थानीय पुलिस द्वारा जो मेडिकल कराया गया उसमें तोमर के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। रतीबाद पुलिस ने भारतीय न्यास संहिता के सेक्शन 296 (बी) के तहत गाली गलौज, सेक्शन 115 (2) के तहत जानबूझकर चोट पहुंचाने और सेक्शन 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले के बाद क्रिकेट शशांक सिंह और उनके पिता की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :