Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दोहा में अमेरिका-ईरान की वार्ता आज! ट्रंप के दावे से तेहरान का इनकार

दोहा में अमेरिका-ईरान की वार्ता आज! ट्रंप के दावे से तेहरान का इनकार

अमेरिका और ईरान के बीच दोहा में तकनीकी स्तर की वार्ता प्रस्तावित है, हालांकि तारीख तय नहीं है, जिस पर ट्रंप ने बातचीत का दावा किया लेकिन ईरान ने इसे ख ...और पढ़ें










जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव के बावजूद पर्दे के पीछे कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। दोनों देशों के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता का अगला दौर कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित है, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।


इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के आग्रह पर मंगलवार को दोहा में बातचीत होगी, लेकिन तेहरान ने इस दावे को खारिज कर दिया है। बातचीत को देखते हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले रोक दिए हैं।

न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, मध्यस्थ देशों ने दोनों पक्षों के बीच संचार के चैनल सक्रिय कर दिए हैं, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर किसी भी तनावपूर्ण स्थिति को बढ़ने से रोका जा सके।
मुद्दे पर चल रहा सलाह-मशविरा

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर वार्ता की पुष्टि की, जबकि ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि इस सप्ताह किसी तकनीकी कार्य समूह की बैठक तय नहीं है। उनका कहना है कि फिलहाल कतर के साथ केवल दूसरे पक्ष की प्रतिबद्धताओं को लागू कराने के मुद्दे पर सलाह-मशविरा चल रहा है।


सूत्रों के मुताबिक, यदि वार्ता होती है तो इस बार उसका मुख्य फोकस होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन और क्षेत्रीय तनाव कम करने पर रहेगा। उल्लेखनीय है कि 17 जून को दोनों देशों ने 14 सूत्रीय प्रारंभिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें हमले रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने और अगले 60 दिनों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम सहित जटिल मुद्दों पर व्यापक समझौते की दिशा में बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी थी।


रायटर के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने दावा किया कि कतर में फ्रीज पड़े 12 अरब डालर में से छह अरब डालर जल्द जारी किए जाएंगे। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल ईरान की कोई भी फ्रीज संपत्ति जारी नहीं की गई है। कतर ने भी ऐसे किसी फंड ट्रांसफर की पुष्टि नहीं की है।
जहाजों की आवाजाही पर होगी चर्चा

एपी के अनुसार, हाल के दिनों में कतर के तेल टैंकर पर हुए हमले और उसमें एक कतर नागरिक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर कतर ने सुझाव दिया है कि अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर सहमति बनने तक इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही सीमित रखी जाए।


परिवहन मंत्री ने पर्यटन नौकाओं, मछली पकड़ने वाली नौकाओं, जेट स्की और अन्य व्यावसायिक जहाजों के परिचालन पर भी अस्थायी रोक लगाने की सलाह दी है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकाफ और जेरेड कुशनर इस सप्ताह उच्चस्तरीय वार्ता के लिए दोहा जाएंगे। वहीं, ईरान का कहना है कि होर्मुज के प्रबंधन के लिए ओमान के साथ गठित संयुक्त समिति की पहली बैठक सोमवार को मस्कट में होगी।
अमेरिकी संसद के सामने पेश होंगे रूबियो-विटकाफ

व्हाइट हाउस के अनुसार, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकाफ सोमवार को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को ईरान के साथ हुए समझौते और आगे की रणनीति से अवगत कराएंगे। इस दौरान समझौते के विभिन्न पहलुओं और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]