Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कप्तान चमारी अट्टापट्टू के रिकॉर्ड शतक के दम पर जीता श्रीलंका, आयरलैंड को बुरी तरह रौंदा

कप्तान चमारी अट्टापट्टू के रिकॉर्ड शतक के दम पर जीता श्रीलंका, आयरलैंड को बुरी तरह रौंदा


आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। ...और पढ़ें






चमारी अट्टापट्टू


श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच खेला गया मैच


श्रीलंका ने आयरलैंड को बुरी तरह से हराया


कप्तान चमारी ने शतक लगाया


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान चमारी अट्टापट्टू के शतक के दम पर श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को हरा दिया है। श्रीलंका का महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले से ही सफर समाप्त हो चुका है और वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हैं। टीम आधिकारिक तौर पर अब तक विश्व कप से बाहर नहीं हुई है लेकिन उनके लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना बहुत ही मुश्किल है।


आयरलैंड के खिलाफ कप्तान के शतकीय प्रहार से श्रीलंका ने सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। चमारी ने मुकाबले में कमाल की बैटिंग की और अकेले दम पर श्रीलंका को 9 विकेट से जीत दिलाई। ये उनके करियर का चौथा टी20 शतक है। आयरिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 130 रन बनाए थे। इस छोटे से चेज में चमारी ने सेंचुरी ठोक दी।


आयरलैंड नहीं बना पाया बड़ा स्कोर

श्रीलंका के खिलाफ आयरिश महिलाओं की बल्लेबाज अधिक प्रभावी नहीं रही। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 130 रनों का स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए कप्तान गैबी लुईस ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 50 गेंदों पर 59 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। इसी वजह से टीम 130 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी।

चमारी अट्टापट्टू ने लगाया शतक

131 रनों के स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी श्रीलंका की टीम के लिए कप्तान अट्टापट्टू ने अकेले दम पर जीत दिलाई। उन्होंने एक छोर से शुरुआत से आक्रामक रुख अपनाया और आयरिश गेंदबाजों को मुकाबले में पलटवार करने का मौका नहीं दिया। उन्होंने इमेशा दुलानी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर डाली। दुलानी 27 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुई।


निलाक्षिका सिल्वा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई। वे 4 रन बनाकर नाबाद रहीं और दूसरे तरफ से कप्तान चमारी ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक ठोक दिया। उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 2 छ्क्के शामिल रहे। इसी के साथ श्रीलंका ने 131 के स्कोर को 15.3 ओवरों में चेज कर डाला। अट्टापट्टू के टी20 करियर का ये चौथा शतक है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]