Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कोडरमा में चोरी का सामान बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल

कोडरमा में चोरी का सामान बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल

कोडरमा के चंदवारा में चोरी का सामान बरामद करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस झड़प में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसक ...और पढ़ें





पुलिस टीम पर हमला


चंदवारा में चोरी का सामान बरामद करने गई पुलिस।


ग्रामीणों से झड़प में थाना प्रभारी समेत कई घायल।


पुलिस ने छह-सात लोगों को हिरासत में लिया।



संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा)। चंदवारा थाना क्षेत्र के करौंजिया-थाम स्थित अमित सिंह के क्रेशर में हुई चोरी की घटना की जांच और सामान बरामद करने गई पुलिस टीम के साथ सोमवार को ग्रामीणों की झड़प हो गई। घटना में थाना प्रभारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर क्रेशर में चोरी की घटना की सूचना संचालक द्वारा पुलिस को दी गई थी।
चोरी का सामान कबाड़ में मिला

चोरी गए सामानों में क्रेशर का दांता सात पीस, पिनीयन पांच पीस, जेसीबी का स्टील नल 15 पीस, इनवर्टर बैट्री, बैट्री, हाइवा का क्लच प्लेट, ढाबा चादर छह पीस, सात हजार रुपये नकद, क्रेशर ढोलकी चार पीस, क्रेशर स्क्रीनिंग 60 पीस, टूल रिंच सेट, 15 एचपी का एक मोटर और 10 एचपी के दो मोटर शामिल बताए गए हैं।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी का सामान चंदवारा बजरंगबली चौक के समीप पिंटु कुमार के कबाड़ में रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इनवर्टर सहित अन्य सामान बरामद किया।
छह-सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

इसी दौरान पुलिस वाहन खड़ा करने को लेकर एक युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इसके बाद महिलाओं सहित अन्य लोगों की पुलिस टीम से झड़प हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथापाई में पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची।



मामले में पुलिस छह-सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक महिला व एक लड़की भी शामिल है। देर रात तक जनप्रतिनिधि थाना पहुंचकर मामले को सुलझाने के प्रयास में जुटे थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]