Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नासा का मंगल मिशन 'मावेन' समाप्त, पिछले साल दिसंबर में टूट गया था इस अंतरिक्षयान से संपर्क

नासा का मंगल मिशन 'मावेन' समाप्त, पिछले साल दिसंबर में टूट गया था इस अंतरिक्षयान से संपर्क


नासा ने अपने मंगल मिशन मावेन को समाप्त करने का फैसला किया है, जिससे दिसंबर 2025 में संपर्क टूट गया था। ...और पढ़ें







नासा ने मंगल मिशन मावेन को किया समाप्त (फाइल फोटो)



 लाल ग्रह मंगल के रहस्यों को उजागर करने लिए लांच किया गया नासा का मावेन मिशन समाप्त हो गया है। दिसंबर 2025 में इस अंतरिक्षयान से संपर्क टूट गया था। इस कारण अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल मिशन मार्स एटमास्फियर एंड वोलेटाइल इवोल्यूशन (एमएवीएन) को समाप्त करने का फैसला किया है।


मंगल ग्रह के वायुमंडल और जलवायु का अध्ययन करने के लिए 18 नवंबर, 2013 को रवाना हुए इस अंतरिक्षयान को एक साल के मिशन पर भेजा गया था, लेकिन इसने लाल ग्रह पर 11 वर्षों से अधिक समय तक काम किया।

नासा के मुताबिक, मावेन से आखिरी बार छह दिसंबर 2025 को संपर्क हुआ था। उस समय अंतरिक्षयान मंगल ग्रह के पीछे से गुजर रहा था तभी उसका सिग्नल गायब हो गया। समीक्षा के बाद विज्ञानी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अंतरिक्षयान से दोबारा संपर्क करना संभव नहीं है। यह अब अपने मिशन को पूरा करने में सक्षम नहीं है।



प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि मंगल ग्रह के पीछे से गुजरने के बाद अंतरिक्षयान तीव्र गति से घूमने लगा, जिससे उसकी कक्षा का पथ बाधित हो गया और अंततः उसकी बैटरी खत्म हो गई। इसके मूल कारण की जांच जारी है और इस साल के अंत तक अंतिम रिपोर्ट आने की उम्मीद है।


मावेन नासा का पहला मिशन था जिसका मुख्य उद्देश्य मंगल के वातावरण और उसके समय के साथ हुए बदलावों को समझना था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]