Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तमिलनाडु: सीएम विजय ने कांग्रेस को सौंप दी अपने कोटे की राज्यसभा सीट, डीएमके ने कसा तंज

तमिलनाडु: सीएम विजय ने कांग्रेस को सौंप दी अपने कोटे की राज्यसभा सीट, डीएमके ने कसा तंज


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी सहयोगी कांग्रेस को एकमात्र खाली राज्यसभा सीट देने की घोषणा की है। इस फैसले पर डीएमके ने तंज कसते हुए आरोप लगाया क ...और पढ़ें





तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय(फाइल फोटो)



तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने राज्य की एकमात्र खाली राज्यसभा सीट अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस को सौंपने का ऐलान किया। इस कदम पर असंतोष जताते हुए डीएमके ने तंज कसा है कि कांग्रेस को गठबंधन में पहले ही एक राज्यसभा और 28 विधानसभा सीटें दी जा चुकी हैं।


इस फैसले को कांग्रेस के लिए बड़े बूस्ट के रूप में देखा जा रहा है। तमिलनाडु में अल्पमत टीवीके सरकार की स्थिरता के लिए कांग्रेस का समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि सत्तारूढ़ टीवीके अपने दम पर बहुमत के आंकड़े से 10 सीट कम है, ऐसे में कांग्रेस के पांच विधायक सरकार को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।



प्रवीण चक्रवर्ती हो सकते हैं उम्मीदवार

यह घोषणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडनकर की मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात के कुछ ही समय बाद हुई। इसके बाद से ही राज्यसभा की इस सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कांग्रेस रणनीतिकार प्रवीण चक्रवर्ती पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। चक्रवर्ती को कांग्रेस-टीवीके गठबंधन को आकार देने में मदद करने का श्रेय दिया जाता है, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य को बदलकर रख दिया है।


गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद एआईएडीएमके नेता सी.वी. षणमुगम ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह रिक्ति उत्पन्न हुई।
भाजपा का मुकाबला करने के लिए आवाज होगी मजबूत

एनडीटीवी के रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री विजय के फैसले का स्वागत करते हुए इसे उदार और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम बताया है। कांग्रेस सांसद जोथिमणि ने कहा कि इस अतिरिक्त सीट से संसद में पार्टी की आवाज मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्यसभा में भाजपा की ताकत का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस की आवाज को बल मिलेगा।


डीएमके से अलग होने और विजय की पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस को अपनी संसदीय ताकत में झटके का सामना करना पड़ा था।

नेताओं का मानना है कि राज्यसभा की यह सीट न केवल उच्च सदन में पार्टी की उपस्थिति को बेहतर करेगी, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनावों और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भविष्य के राजनीतिक मुकाबलों से पहले कांग्रेस और टीवीके के बीच सहयोग को भी गहरा करेगी।
टीवीके ने किया आउटसोर्स: डीएमके

हालांकि, इस कदम की डीएमके ने कड़ी आलोचना की है। डीएमके प्रवक्ता ए. सरवनन ने आरोप लगाया कि टीवीके कांग्रेस को यह भूमिका देकर संसद में भाजपा के साथ सीधे टकराव से बचने का प्रयास कर रही है। सरवनन ने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि टीवीके संसद में भाजपा के साथ सीधे टकराव से बचना चाहती है, इसलिए उसने इसे कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया है।


टीवीके ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। नाम न छापने की शर्त पर पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि यह फैसला राजनीतिक लड़ाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि गठबंधन को मजबूत करने के लिए लिया गया है।


नेता ने कहा कि कोई आउटसोर्सिंग नहीं है। हम कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन को मजबूत कर रहे हैं। वैसे भी हम सिर्फ एक सांसद के साथ क्या करेंगे?
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]