Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मैं थोड़ा परेशान था…', ट्रंप ने नेतन्याहू को अपशब्द कहने पर मानी अपनी गलती; बोले- मुझे Bibi पसंद हैं

'मैं थोड़ा परेशान था…', ट्रंप ने नेतन्याहू को अपशब्द कहने पर मानी अपनी गलती; बोले- मुझे Bibi पसंद हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर अपशब्द कह ...और पढ़ें





ट्रंप ने नेतन्याहू को अपशब्द कहने पर मानी अपनी गलती (फोटो-रॉयटर्स)


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने माना है कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत में उन्हें अपशब्द कहे थे। ट्रंप ने यह टिप्पणी इजरायल द्वारा लेबनान में बढ़ती सैन्य कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए की थी।


न्यूयॉर्क पोस्ट के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मैं गुस्से में नहीं था, लेकिन थोड़ा परेशान जरूर था। वे लगातार लेबनान के साथ लड़ाई बढ़ा रहे थे। मैंने कहा, बीबी, हमें इसे रोकना होगा।'

हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ किया कि उनके और नेतन्याहू के रिश्ते अब भी अच्छे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने साथ में अच्छा काम किया है… मुझे बीबी बहुत पसंद हैं।'
ट्रंप ने मानी अपनी गलती

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच बातचीत काफी तनावपूर्ण रही। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों और बातचीत से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, 'तुम पागल हो गए हो। अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है और इसी वजह से इजरायल से भी।'

रिपोर्ट के अनुसार, एक समय ट्रंप इतने नाराज हो गए कि उन्होंने नेतन्याहू से पूछा, 'तुम आखिर कर क्या रहे हो?'

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप को पता था कि ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह लगातार इजरायल पर हमले कर रहा था और इजरायल को जवाबी कार्रवाई का अधिकार है। लेकिन ट्रंप को लगा कि नेतन्याहू हाल के दिनों में जरूरत से ज्यादा आक्रामक रुख अपना रहे हैं।


फोन कॉल के बाद ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने नेतन्याहू से बेरूत पर बड़े हमले से बचने को कहा और इजरायली सेना पीछे हट गई। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मैंने बीबी नेतन्याहू से बात की और उनसे बेरूत पर बड़ा हमला न करने को कहा। उन्होंने अपनी सेना पीछे हटा ली। धन्यवाद, बीबी!'
हिजबुल्लाह से भी बातचीत का दावा

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हिजबुल्लाह के प्रतिनिधियों से बात की, जिसके बाद दोनों पक्षों ने गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा, 'देखते हैं यह शांति कितने समय तक रहती है, उम्मीद है हमेशा के लिए।'


इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ बातचीत की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने इसे अलग अंदाज में पेश किया। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से साफ कहा था कि अगर हिजबुल्लाह के हमले नहीं रुके तो इजरायल बेरूत में कार्रवाई करेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]