Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दिल्ली की सीएम ने किया कंगना रनौत की Bharat Bhhagya Viddhaata का रिव्यू, बोलीं- ऐसी फिल्में समाज में...

दिल्ली की सीएम ने किया कंगना रनौत की Bharat Bhhagya Viddhaata का रिव्यू, बोलीं- ऐसी फिल्में समाज में...


कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता का रिव्यू नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया गया है। ...और पढ़ें








कंगना रनौत और रेखा गुप्ता (फोटो क्रेडिट- एक्स)



कंगना की अगली फिल्म भारत भाग्य विधाता


भारत भाग्य विधाता का रेखा गुप्ता ने किया रिव्यू


दिल्ली की सीएम को पसंद आई कंगना रनौत की फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस कंगना रनौत को जाना जाता है। आने वाले समय में कंगना फिल्म भारत भाग्य विधाता के जरिए वापसी करने जा रही हैं। इस मूवी को लेकर कंगना का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।


इस बीच राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता का देख लिया है और इसके बाद सोशल मीडिया पर उसका रिव्यू किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली सीएम ने भारत भाग्य विधाता को लेकर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

भारत भाग्य विधाता को लेकर क्या बोलीं रेखा गुप्ता

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित राजनीति के गलियारे के कई दिग्गज शामिल रहे। फिल्म भारत भाग्य विधाता को देखने के बाद रेखा गुप्ता काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर कंगना की मूवी का रिव्यू करते हुए लिखा है-





मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत जी की फिल्म भारत भाग्य विधाता 26/11 के आतंकी हमले के दौरान मानवता की सेवा में समर्पित उन जांबाज डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। कंगना जी का प्रभावशाली अभिनय फिल्म के भाव और संदेश को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करता है। ऐसी फिल्में समाज में सेवा, संवेदनशीलता और कर्तव्य के मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं। पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।



प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत जी की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के आतंकी हमले के दौरान मानवता की सेवा में समर्पित उन जांबाज डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।

कंगना जी का प्रभावशाली… pic.twitter.com/2Ob2MzfnX1— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 9, 2026

इस तरह से दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता की जमकर तारीफ की है।
कब रिलीज हो रही है भारत भाग्य विधाता

बात की जाए कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता की रिलीज डेट के बारे में तो वह 12 जून है, जब ये मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। कंगना की इस मूवी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त हाइप नजर आ रहा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि भारत भाग्य विधाता को लेकर सिनेप्रेमी कितने उत्साहित हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]