Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Ben Stokes छोड़ेंगे कप्तानी, क्रिकेट को भी कहेंगे अलविदा! नाइटक्लब कांड के बाद इंग्लिश कप्तान के फैसले से क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप

Ben Stokes छोड़ेंगे कप्तानी, क्रिकेट को भी कहेंगे अलविदा! नाइटक्लब कांड के बाद इंग्लिश कप्तान के फैसले से क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप


इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स जल्द ही क्रिकेट से संन्यास का एलान कर सकते हैं। वे हाल में नाइटक्लब विवाद की वजह से चर्चा में हैं। ...और पढ़ें






बेन स्टोक्स



बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का नाइटक्लब विवाद


न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद बड़ा विवाद आया सामने


बेन स्टोक्स ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक बेन स्टोक्स जल्द ही संन्यास का एलान कर सकते हैं। स्टोक्स को लेकर खबरें सामने आ रहीं हैं कि वे टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ देंगे और इसके साथ ही वे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे। फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया था।


इंग्लैंड ने उस मुकाबले में जीत हासिल की थी और इसके बाद एक नया विवाद सामने आ गया। न्यूजीलैंड को हराने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे। इसके बाद उनके ऊपर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कार्रवाई करने की बात की थी। दोनों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है लेकिन घटना क्या हुई, इसको लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। अब इसके बाद उनके ऊपर बैन का खतरा मंडरा रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं।



बेन स्टोक्स क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास

टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टोक्स जल्द ही संन्यास का एलान कर सकते हैं। टॉकस्पोर्ट से बात करते हुए वरिष्ठ खेल पत्रकार जॉर्ज डोबेल ने बताया कि उन्हें पता चला है कि स्टोक्स के खिलाफ क्रिकेट बोर्ड कार्रवाई कर सकता हैं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि इंग्लिश कप्तान बोर्ड के एक्शन से पहले ही अपना कप्तानी का पद का छोड़ सकते हैं। यही नहीं वे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि स्टोक्स ऐसा नहीं करेंगे लेकिन स्टार ऑलराउंडर को लेकर उन्हें चिंता है कि शायद वे रिटायरमेंट की घोषणा कर दें।

दूसरी तरफ ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टोक्स नाइटक्लब वाली घटना को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक ले सकते हैं। उन्होंने इससे पहले भी साल 2021 में मानसिक स्वास्थय का हवाला देते हुए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। सोशल मीडिया पर पहले भी इस तरह के दावे किए गए हैं कि स्टोक्स जल्द ही संन्यास का एलान कर सकते हैं।
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम का एलान नहीं किया

लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की कप्तानी में जीत हासिल की। मुकाबले में गेंदबाजों का प्रभुत्व रहा और इंग्लिश टीम ने जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए क्रिकेट बोर्ड ने अब तक टीम का एलान नहीं किया है और रिपोर्ट के मुताबिक स्टोक्स की प्रतिक्रिया आने तक बोर्ड टीम का एलान नहीं करेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]