Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

उदय चोपड़ा ने लिखी Alpha की कहानी? Alia Bhatt की फिल्म की हुई फजीहत, भड़का इंटरनेट बोला 'धिक्कार है'

उदय चोपड़ा ने लिखी Alpha की कहानी? Alia Bhatt की फिल्म की हुई फजीहत, भड़का इंटरनेट बोला 'धिक्कार है'

आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा' का टीजर बीते दिन रिलीज हुआ था। हालांकि, फिल्म में एक्ट्रेस के एक्शन सीन्स से ज्यादा सोशल मीडिया पर उदय चोपड़ा के नाम की चर् ...और पढ़ें






ऐल्फा के टीजर में उदय चोपड़ा का नाम देख शॉक्ड हुए लोग/ फोटो- Instagram


ऐल्फा में उदय चोपड़ा का नाम देख भड़के यूजर्स


इस वजह से अभिनेता और ऐल्फा की टीम को किया ट्रोल


सिनेमाघरों में कब रिलीज हो रही है ऐल्फा?



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ की फिल्म 'ऐल्फा' का टीजर बीते दिन यशराज फिल्म्स ने रिलीज किया था, जिसमें अभिनेत्री के दमदार एक्शन ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि, आलिया भट्ट के टीजर में सीन्स से ज्यादा लोगों का ध्यान अभिनेता उदय चोपड़ा के नाम ने खींचा। क्यों 'एैल्फा' में उदय चोपड़ा के नाम पर बहस छिड़ी है, नीचे पढ़ें पूरी खबर:
क्या उदय चोपड़ा ने लिखी है 'ऐल्फा' की कहानी?

स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' के टीजर में आलिया भट्ट और बॉबी देओल का जबरदस्त हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखकर फैंस के चेहरों पर खुशी तो आई, लेकिन जल्द ही टीजर पर बहस भी छिड़ गई, जिसका कारण फिल्म में उदय चोपड़ा का नाम है। यशराज फिल्म्स की इस साल की सबसे बड़ी रिलीज स्पाई थ्रिलर फिल्म की कहानी का श्रेय उन्होंने उदय चोपड़ा को दिया है, यह देखकर यूजर्स काफी शॉक्ड हैं और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।


एक यूजर ने लिखा, "इस फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है?" दूसरे यूजर ने लिखा, "स्टोरी बाय उदय चोपड़ा...मुझे तो यह मूवी अब से डिजास्टर लग रही है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐल्फा की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है। वह 36 साल पहले ओपनिंग सीन को चुराने के लिए गए थे..अंदाजा लगाओ कि कितने सारे फिल्म के सीन 1980 और 1990 की हॉलीवुड फिल्मों से लिए गए होंगे।"



1990 में आई इस फिल्म की कॉपी है 'ऐल्फा'

हालांकि, इस बीच कई लोग ऐसे भी हैं, जो उदय चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे हैं और अभिनेता के राइटर के रूप में लौटने पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि जब ऐल्फा का टीजर रिलीज हुआ था, उसके तुरंत बाद ही यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर मूवी पर कॉपी का आरोप लग गया था। कई यूजर्स ने यह दावा किया था कि मूवी के कई सीन्स और डायलॉग्स 36 साल पहले रिलीज हुई मूवी 'ला फेम निकिता' से कॉपी किए गए हैं।


ऐल्फा में बॉबी देओल ओपनिंग सीन में ठीक वैसे ही आलिया को 18वें जन्मदिन पर रेस्टोरेंट में ले जाते हैं और एक गिफ्ट सौंपते हुए मिशन बताते हैं, जैसा हॉलीवुड मूवी में ट्रेन ब्लू ने किया था। ऐल्फा अगले महीने 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]