Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Airtel का पैसा वसूल ब्रॉडबैंड प्लान! Netflix, Amazon Prime, ZEE5, JioHotstar सब फ्री

Airtel का पैसा वसूल ब्रॉडबैंड प्लान! Netflix, Amazon Prime, ZEE5, JioHotstar सब फ्री

Bharti Airtel के पास 999 रुपये का एक शानदार होम ब्रॉडबैंड प्लान है, जिसमें Netflix और Apple TV+ दोनों का सब्सक्रिप्शन साथ मिलता है। यह प्लान कंपनी के ...और पढ़ें






OTT के शौकीनों के लिए बेस्ट है Airtel का ये प्लान। Photo- ChatGPT.



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Bharti Airtel के पास कंज्यूमर्स के लिए 999 रुपये का एक होम ब्रॉडबैंड प्लान है। इस प्लान में Apple TV+ और Netflix दोनों मिलते हैं। इसके अलावा भी कई दूसरे बेनिफिट्स भी हैं, जो इसे इस प्राइस में देश के सबसे बेहतरीन ब्रॉडबैंड प्लान्स में से एक बनाते हैं। हालांकि इस मामले में Jio भी पीछे नहीं है। Reliance Jio अपने Fiber और AirFiber प्लांस के साथ एयरटेल से भी ज्यादा OTT बेनिफिट्स ऑफर करता है। लेकिन यहां हम जियो के प्लान्स की बात नहीं करेंगे। हमारा पूरा फोकस भारती एयरटेल के 999 रुपये वाले होम ब्रॉडबैंड प्लान पर रहेगा।
Bharti Airtel के 999 रुपये वाले होम ब्रॉडबैंड प्लान की डिटेल्स

Bharti Airtel अपने Fiber और AirFiber दोनों तरह के ग्राहकों को 999 रुपये का ये प्लान ऑफर करती है। अगर आप इस प्लान को लेने में इंटरेस्टेड हैं, तो इसे एयरटेल की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप के जरिए बुक कर सकते हैं।



999 रुपये वाले इस प्लान में Fiber यूजर्स को 100 Mbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड मिलती है। AirFiber यूजर्स के लिए अपलोड स्पीड कभी-कभी थोड़ी कम हो सकती है। डेटा की बात करें तो Fiber यूजर्स को हर महीने 3.3TB डेटा मिलता है, जबकि AirFiber यूजर्स को केवल 1TB डेटा ही दिया जाता है। इस प्लान के साथ मिलने वाले कुल OTT बेनिफिट्स इस प्रकार हैं: एक साल के लिए 4,000 रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium, Netflix, Google One सब्सक्रिप्शन, Apple TV+ सब्सक्रिप्शन, JioHotstar सब्सक्रिप्शन, Airtel Xstream Play, ZEE5 Premium और साथ में Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन।

ये काफी सारे OTT बेनिफिट्स हैं जो देश में उपलब्ध लगभग हर बड़े प्लेटफॉर्म को कवर कर लेते हैं। अब बात करते हैं Fiber और AirFiber के कंपैरिजन की। हमारी सलाह यही होगी कि अगर आपके इलाके में Fiber उपलब्ध है, तो आपको Fiber ही चुनना चाहिए। खुद भारती एयरटेल भी ग्राहकों को यही सुझाव देती है।


Fiber नेटवर्क ज्यादा रिलायबल होता है और यूजर्स के लिए ज्यादा डेटा लेकर आता है। एयरटेल ने अपने AirFiber बिजनेस में भी काफी अच्छी ग्रोथ देखी है, क्योंकि जिन कंज्यूमर्स के इलाके में Fiber लाइन नहीं है, उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता। इस 999 रुपये वाले प्लान को लेने के लिए यूजर्स टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।


Bharti Airtel ब्रॉडबैंड मार्केट की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जहां पहले नंबर पर जियो है। एयरटेल इस समय 5G SA की टेस्टिंग भी कर रहा है, जिसका मतलब ये है कि आने वाले समय में देश के बाकी हिस्सों में भी इसकी AirFiber सर्विसेज पहले से ज्यादा मजबूत नेटवर्क के साथ पहुंच सकती हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]