AI के दम पर अकेले कर रहे वो काम, जिनके लिए पहले चाहिए होती थी पूरी टीम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल से सोलोप्रेन्योरशिप का चलन बढ़ा है, जहां एक व्यक्ति भी बड़ी टीम के बिना सफल व्यवसाय खड़ा कर रहा है। यह ट ...और पढ़ें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल पिछले कुछ वक्त में काफी ज्यादा बढ़ गया है। AI ने बिजनेस की दुनिया में भी एक बड़ा बदलाव ला दिया है। जहां पहले किसी कंपनी को स्टार्ट करने और चलाने के लिए किसी बड़ी टीम, हैवी इन्वेस्टमेंट और कई कर्मचारियों की जरूरत पड़ती थी।
वहीं, अब एक अकेला शख्स भी सफल बिजनेस खड़ा कर रहा है। जी हां, इसी ट्रेंड को ‘सोलोप्रेन्योरशिप’ कहा जा रहा है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
कम रिसोर्स में बढ़ा रहे बिजनेस
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, AI टूल्स ने कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग, कस्टमर सपोर्ट, डेटा एनालिसिस और एडमिनिस्ट्रेटिव वर्क को काफी आसान कर दिया है। इससे इंटरप्रेन्योर कम रिसोर्स में ज्यादा काम कर पा रहे हैं और बिना बड़ी टीम के अपने बिजनेस को बढ़ा बना रहे हैं।
भारत में भी तेजी से बढ़ा ये ट्रेंड
दुनियाभर से अब तक कई ऐसे उदाहरण सामने आ चुके हैं, जहां लोगों ने अकेले ही सॉफ्टवेयर, ऑनलाइन सर्विस और डिजिटल प्रोडक्ट्स तैयार कर लाखों-करोड़ों रुपये का कारोबार खड़ा कर दिया है। भारत में भी ये ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। खासकर टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स जैसे एरिया में अब प्रोफेशनल्स सोलोप्रेन्योर बनने की राह चुन रहे हैं।
टाइम और कॉस्ट दोनों कम
इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि AI की मदद से उद्यमियों का टाइम और कॉस्ट दोनों कम हो गए हैं। कई लोग कंटेंट लिखने, मीटिंग नोट्स तैयार करने, ग्राहक संवाद संभालने और बिजनेस प्लानिंग जैसे कामों में AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे वे नए कर्मचारियों की भर्ती किए बिना भी अपने कारोबार को आसानी से बढ़ा रहे हैं।
एक्सपर्ट्स ये भी मानते हैं कि आने वाले सालों में सोलोप्रेन्योर मॉडल और मजबूत हो सकता है लेकिन इसके साथ चुनौतियां भी हैं। अकेले बिजनेस चलाने वाले लोगों को टाइम मैनेज, स्ट्रेटेजिक फैसले और लगातार सीखने पर ज्यादा फोकस करना होगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :