8,560 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर भी

Honor ने चीन में अपना नया 5G स्मार्टफोन Honor X70 Pro Max लॉन्च किया है, जिसमें 8560mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है। ...और पढ़ें

Honor X70 Pro Max 5G चीन में लॉन्च हुआ।
इसमें 8560mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है।
स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 Enhanced Edition प्रोसेसर और 50MP कैमरा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने चीन में एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Honor X70 Pro Max के नाम से पेश किया है। यह हैंडसेट X70 लाइनअप में एक नए मॉडल के तौर पर आया है। इस लाइनअप में पहले से ही Honor X70 और Honor X70i शामिल हैं। इस नए हैंडसेट में 6.79-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है।
साथ ही इस डिवाइस में 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रगन 6 Gen 4 Enhanced Edition चिपसेट और 8GB RAM मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Honor X70 Pro Max की कीमत
कीमत की बात करें तो Honor X70 Pro Max के बेस मॉडल की कीमत CNY 1,999 यानी लगभग 28 हजार रुपये है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। डिवाइस के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 यानी लगभग 33,600 रुपये है।
डिवाइस चार कलर ऑप्शन Phantom Purple, Sunburst Gold, Bamboo Green और Phantom Night Black में आता है। यह हैंडसेट अभी चीन में बेचा जा रहा है और कंपनी ने अभी तक दूसरे मार्केट में लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की है।
Honor X70 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.79-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है। साथ ही फोन में 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में 3,840Hz PWM डिमिंग, DCI-P3 वाइड कलर गैमट कवरेज और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट मिल रहा है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रगन 6 Gen 4 Enhanced Edition चिपसेट और Adreno 810 GPU मिल रहा है। डिवाइस में 8GB RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
इसके अलावा डिवाइस में AI Defocus Eye Protection, Natural Light-like Eye Protection, AI Sleep Aid Display, Hardware-level Low Blue Light और Ultra Dark Mode जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
Honor X70 Pro Max के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Honor X70 Pro Max में f/1.8 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है।
सामने की तरफ फोन में f/2.0 अपर्चर और 2D फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 8,560mAh की ‘Qinghai Lake’ लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी भी मिल रही है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :