84 वर्षीय निर्देशक Bharathiraja का हुआ निधन, सदमे में पूरी साउथ इंडस्ट्री; बीते साल बेटे की हुई थी मौत

साउथ इंडस्ट्री से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। 84 साल के दिग्गज डायरेक्टर और अभिनेता भारथीराजा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। ...और पढ़ें

साउथ के दिग्गज निर्देशक भारथीराजा का हुआ निधन/ फोटो- Instagram
नहीं रहे दिग्गज डायरेक्टर भारथीराजा
साउथ सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में
84 वर्ष की उम्र में भारथीराजा का निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी हस्तियों में शामिल दिग्गज फिल्ममेकर और अभिनेता भारथीराजा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। हमेशा से छोटे-छोटे गांव- खेड़े की कहानियों को एक नया रूप देने वाले भारथीराजा के निधन के साथ ही सिनेमा के एक शानदार अध्याय का अंत हो गया है। उनके निधन से पूरे साउथ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।
कुछ महीनों से बीमार थे भारथीराजा?
इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, पी.भारथीराजा पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। साल 2025 में उन्हें सांस लेने में तकलीफ की वजह से चेन्नई के एक अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। पिछले कई महीनों से वेटरन अभिनेता लगातार डॉक्टर की निगरानी में थे और उम्र संबंधी कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से उनका इलाज चल रहा था।
इस साल की शुरुआत में ही कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि उनके फेफड़ों में भी इंफेक्शन हो गया है। हालांकि, उनके परिवार ने दिग्गज अभिनेता की डेथ की असल कारण क्या है, इसकी जानकारी शेयर नहीं की है।

2026 में हॉस्पिटल अथॉरिटी ने हेल्थ पर दिया था अपडेट
भारथीराजा के स्वास्थ्य को लेकर फैंस की चिंता सबसे पहले तब बढ़ी थी, जब उन्हें 2025 में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 2026 में भी अस्पताल की अथॉरिटी ने उनके बार-बार एडमिट होने का सही कारण बताते हुए कहा था कि अभिनेता को सांस संबंधित समस्याएं हैं, जिसका इलाज हो रहा है। जब वह इलाज के बाद घर लौटे थे, तो तमिल सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां उनसे मिलने भी गई थीं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अलावा भारथीराजा को उनके बेटे मनोज भारथीराजा के निधन ने भी पूरी तरह से तोड़ दिया था। मनोज का 48 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था।

1977 में की थी करियर की शुरुआत
दिग्गज अभिनेता भारथीराजा ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत 16 वयाथीनीले से की थी। इसके बाद अलावा उन्होंने किझाक्के पोगुम रेल, सोल्वा सवान, आराधना, करुथम्मा जैसी फिल्मों का निर्देशन संभाला। भारथीराजा ने बतौर एक्टर भी कई फिल्मों में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म साल 2025 में थुदाराम आई थी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :