83 साल की उम्र में Amitabhb Bachchan ने किया अनोखा कारनामा, 24 घंटे में निपटा दी इतनी फिल्मों की शूटिंग

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 83 साल की उम्र में फिल्मों की शूटिंग के मामले में एक अनोखा कारनामा करके दिखा दिया है। ...और पढ़ें
-1781416997793_v.webp)
अमिताभ बच्चन की मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
अमिताभ बच्चन ने किया बड़ा कारनामा
83 साल के अमिताभ हैं काफी एक्टिव
इस मूवी में नजर आएंगे बिग बी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महानायक के तौर पर अमिताभ बच्चन को जाना जाता है। पिछले करीब 6 दशकों से इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाले बिग बी ने अब 83 साल की उम्र में ऐसा कारनामा करके दिखा दिया है, जो अन्य कोई फिल्म कलाकार शायद करके दिखा पाए।
ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने एक दिन के भीतर कई फिल्मों की शूटिंग को पूरा किया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
अमिताभ बच्चन ने किया अनोखा कारनामा
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन इंटरनेट मीडिया पर खासे सक्रिय रहते हैं। उनके प्रशंसकों को भी उनके पोस्ट देर रात पढ़ने की आदत हो चली है। अपना काम खत्म करके अपने प्रशंसकों के लिए कुछ पोस्ट करना या फिर अपने ब्लाग पर दिनचर्या साझा करना अमिताभ बच्चन के लिए आम बात हो चली है। हाल ही में उन्होंने जब अपनी दिनचर्या के बारे में बताया तो उनके प्रशंसक हैरान रह गए।

उन्होंने देर रात अपने ब्लाग में अपनी शूटिंग की कई तस्वीरें साझा करके बताया कि एक ही दिन में उन्होंने अपनी 12 शार्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने लिखा कि काम तो काम है। आज 12 शार्ट फिल्में शूट की हैं और दो स्टिल (फोटोशूट) किए और अब आप पर काम कर रहा हूं।

बिना किसी देरी या औपचारिकता के एक-दूसरे से जुड़ने की यह प्रक्रिया ही आज के दिन का असली काम है, बाकी सब तो चलता रहेगा। यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए। इसके साथ उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह स्क्रिप्ट पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
उनका मानना है कि काम के दिन से पहले पूरी तैयारी के साथ पढ़ाई और अभ्यास करना चाहिए। परिस्थितियां कैसी भी हों, कभी समझौता नहीं करना चाहिए। अमिताभ बच्चन इन दिनों निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी की सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे बिग बी
गौर किया जाए अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म की तरफ तो उसका नाम कल्कि पार्ट 2 है, जिसकी शूटिंग हाल ही में बिग बी ने शुरू की है। मालूम हो कि कल्कि 2 में अमिताभ एक बार फिर से अश्वत्थामा का अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :