Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

8,000mAh बैटरी वाला नया मिड-रेंज 5G फोन आज होगा लॉन्च, पीछे भी एक डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

8,000mAh बैटरी वाला नया मिड-रेंज 5G फोन आज होगा लॉन्च, पीछे भी एक डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

टेक्नो आज भारत में अपना नया मिड-रेंज 5G फोन POVA 8 लॉन्च कर रहा है, जिसमें 8,000mAh की दमदार बैटरी और कैमरा मॉड्यूल पर खास 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' ...और पढ़ें






8,000mAh बैटरी वाला नया मिड-रेंज 5G फोन आज होगा लॉन्च, पीछे भी एक डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी


टेक्नो POVA 8 आज भारत में लॉन्च होगा।


8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।


अनोखी 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' फोन की खासियत होगी।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नो आज यानी 11 जून को भारत में अपना एक और नया मिड-रेंज 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को कंपनी POVA 8 के नाम से पेश करने वाली है। खास बात ये है कि इस डिवाइस में कैमरा आइलैंड के चारों ओर लगी LED लाइट की जगह, एक कैमरा मॉड्यूल पर मैट्रिक्स-स्टाइल डॉटेड लाइटिंग एलिमेंट डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।


फोन न सिर्फ शानदार डिजाइन बल्कि कई खास फीचर्स भी लैस होगा। POVA 8 में दमदार MediaTek प्रोसेसर, बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और सुपर-स्मूथ डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं...


POVA 8 की लॉन्च डिटेल्स

टेक्नो का ये POVA 8 आज दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद, POVA 8 भारत में Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि भारत में POVA 8 की कीमत 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

POVA 8 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि POVA 8 में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है। हालांकि हैंडसेट में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सबसे खास 8,000mAh की बैटरी भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और FHD+ LCD स्क्रीन मिल सकती है।
POVA 8 के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में एक सेकेंडरी लेंस भी मिल सकता है। सामने की तरफ इस फोन में 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। डिवाइस धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी ऑफर कर सकता है। हालांकि फोन का डिजाइन भी इसकी एक खास खूबी होगा।


फोन में इस बार खास 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' भी मिलने वाली है जो इसकी सबसे खास खूबी लग रही है। इस डिस्प्ले पर आप कस्टमाइजेबल रियर-पैनल लाइटिंग इफेक्ट्स जोड़ सकेंगे जो Nothing के Glyph इंटरफेस की याद दिला रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]