Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

8000mAh बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा डुअल 200MP कैमरा सेटअप

8000mAh बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा डुअल 200MP कैमरा सेटअप


OPPO Find X10 Pro स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा, जिसमें डुअल 200MP कैमरा और 8,000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। ...और पढ़ें






ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो में डुअल 200MP कैमरा संभव।


फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।


6.78-इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले और IP68/69 रेटिंग।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाले हैं। इनके लॉन्च से पहले प्रो मॉडल के कैमरा सेटअप और बैटरी को लेकर जानकारी सामने आई है। टिपस्टर Digital Chat Station (DCS) के मुताबिक, ओप्पो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन सॉलिड मल्टी कैमरा सिस्टम के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। इस फोन में डुअल 200 मेगापिक्सल लेंस दिया जा सकता है।
OPPO Find X10 Pro में मिलेगा डुअल 200MP लेंस

91मोबाइल्स ने DCS के हवाले से बताया है कि OPPO Find X10 Pro स्मार्टफोन में डुअल 200MP कैमरा लेंस मिलेगा। इससे पहले रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में ट्रिपल 200MP रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही डीसीएस ने अपनी पोस्ट में बताया है कि OPPO अपने 50मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस की A/B टेस्टिंग भी कर रहा है।
 


DCS ने OPPO Find X10 Pro स्मार्टफोन की कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की है। ओप्पो के इस फोन में 6.78-इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इसमें 2K डिस्प्ले मिल सकती है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल Find X9 Pro में भी 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी थी।





ओप्पो के इस फोन में 200MP 1/1.3-inch प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 200MP का टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस मिलेगा, जो 3MP मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर से जुड़ा है। कुछ ऐसा ही सेटअप Find X9 Pro और Find X9 Ultra में दिया गया छा। बात करें कैमरा लेंस की तो Find X9 Pro में 50MP का मेन कैमरा के साथ 200MP टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस दिया गया है।


OPPO Find X10 Pro स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी दी थी। इसके साथ ही ओप्पो के फोन में वायरलेस चार्जिंग और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओप्पो के इस फोन को IP68/69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]