Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म! 8,000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ 11 जून को लॉन्च होगा ये नया फोन

बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म! 8,000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ 11 जून को लॉन्च होगा ये नया फोन


Tecno ने भारत में अपनी लोकप्रिय POVA Series के नए स्मार्टफोन Tecno Pova 8 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ये हैंडसेट अगले हफ्ते 11 जून को देश में दस्तक ...और पढ़ें






Tecno Pova 8 अगले हफ्ते भारत में होगा लॉन्च।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno ने भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Pova 8 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ये हैंडसेट अगले हफ्ते आने के लिए पूरी तरह तैयार है और ऑफिशियल प्रमोशनल मैटेरियल में इसकी झलक भी दिखाई गई है। कंपनी ने फोन के डिजाइन के एक हिस्से का भी खुलासा किया है, जिसमें रीडिजाइंड रियर कैमरा मॉड्यूल और एक बड़ी बैटरी को भी कंफर्म किया गया है। हालिया सर्टिफिकेशन लिस्टिंग और बेंचमार्क अपीयरेंस से इस स्मार्टफोन में मिल सकने वाले चिपसेट, चार्जिंग कैपेबिलिटी, सॉफ्टवेयर वर्जन और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन जैसे कई हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स का भी संकेत मिला है।
Tecno Pova 8 का इंडिया लॉन्च डिटेल

पोवा मोबाइल इंडिया द्वारा एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट के मुताबिक, Tecno Pova 8 भारत में 11 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट एप पर इस अपकमिंग मॉडल के बैनर से संकेत मिलता है कि ये ई-कॉमर्स साइट के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस टीजर से स्मार्टफोन के डिजाइन की शुरुआती झलक भी मिलती है और ये कंफर्म होता है कि इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

प्रमोशनल मटेरियल से संकेत मिलता है कि ग्रीन और सिल्वर फिनिश में टीज किया गया Tecno Pova 8 हैंडसेट काफी हद तक Tecno Pova 7 जैसा रियर कैमरा लेआउट बरकरार रखता है। हालांकि, नए मॉडल में कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक मैट्रिक्स-स्टाइल डॉटेड लाइटिंग एलिमेंट शामिल किया गया है।


ये देखने में Nothing Phone 3 और Phone 4a Pro पर मिलने वाले ग्लिफ मैट्रिक्स सिस्टम जैसा लगता है, जो नोटिफिकेशन्स और जरूरी जानकारियां दिखाने के लिए माइक्रो-LED के ग्रिड का इस्तेमाल करता है। इससे यूजर्स स्क्रीन ऑन किए बिना भी नए अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

गीकबेंच पर Tecno का एक हैंडसेट स्पॉट किया गया है जिसके Pova 8 होने का अनुमान है। लिस्टिंग के मुताबिक ये फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 6GB रैम और एंड्रॉयड 16 के साथ टेस्ट किया जा रहा है।


इसके अलावा, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Tecno Pova 8 को FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी देखा गया है। उम्मीद है कि ये फोन ब्लूटूथ, NFC, Wi-Fi और GPS कनेक्टिविटी के साथ 3G, 4G और 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। हालांकि, NFC की उपलब्धता अलग-अलग मार्केट के हिसाब से बदल सकती है। दूसरे लीक्स का दावा है कि ये अपकमिंग फोन 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]