Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रांची में 7 जगह 24 घंटे खुले मिलेंगे पेट्रोल पंप, रात के सफर में तेल के लिए नहीं होगी परेशानी

रांची में 7 जगह 24 घंटे खुले मिलेंगे पेट्रोल पंप, रात के सफर में तेल के लिए नहीं होगी परेशानी

रांची में रात के समय अधिकांश पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को आपातकालीन स्थितियों में ईंधन की समस्या होती है। दैनिक जागरण ने 24 घंटे खुले रहने वाले पे ...और पढ़ें






रांची के पेट्रोल पंप (जागरण फोटो)


रात में बंद पेट्रोल पंपों से लोगों को होती है परेशानी।


रांची में 24 घंटे खुले रहने वाले पेट्रोल पंपों की सूची।


पंपों पर मुफ्त मिलने वाली आवश्यक सेवाओं की जानकारी।



सत्येन्द्र गुप्ता, रांची। शहर में जगह-जगह पेट्रोल पंप तो हैं, लेकिन अधिकांश संचालक रात नौ से 10 बजे के बीच पंप बंद कर देते हैं। वहीं, कई निजी पंप कर्मचारी की कमी या सुरक्षा कारणों से रात में सेवा बंद रखते हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होती है, जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी, यात्रा या नाइट शिफ्ट के दौरान वाहन में अचानक ईंधन की जरूरत पड़ती है।


शहर में इमरजेंसी में पेट्रोल या डीजल की जरूरत हो तो यह काम आसान नहीं। ऐसे में वाहन चालकों को कई किलोमीटर तक घूमना पड़ता है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है।

इस स्थिति को देखते हुए दैनिक जागरण 24 घंटे खुले रहने वाले पेट्रोल पंपों की सूची जारी कर रही है। ताकि लोगों को परेशानी न हो। आपात स्थिति में इधर-उधर भटकना न पड़े।

इसके अलावा तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को फ्री सेवा उपलब्ध कराई जाती है। ये सुविधाएं तेल कंपनियों आइओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के दिशा-निर्देशों और उपभोक्ता अधिकारों के तहत दी जाती हैं। इसके लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। कोई अगर पैसा मांगता है तो आप टोल फ्री नंबर या तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारी को फोन कर सकते हैं।

24 घंटे खुले रहने वाले पेट्रोल पंपों की सूची इंद्रप्रस्थ ऑटोमोबाइल इंडियन ऑयल, बिरसा चौक
श्री गोपाल ऑटोमोबाइल इंडियन ऑयल,रातू रोड
अक्षत फ्यूल्स इंडियन ऑयल,दीपाटोली
न्यू गुमला ट्रेडर्स इंडियन ऑयल,बूटी मोड़
न्यूक्लियस एनर्जीइंडियन आयल,दुर्गा सोरेन चौक
भारत भारत पेट्रोलियम,कडरू
डायमंड सेल्स भारत पेट्रोलियम,कोकर
फ्री में मिलने वाली सुविधाएं

1.फ्री एयर सुविधा: दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टायर में हवा भरना और प्रेशर जांचना मुफ्त है।



2.स्वच्छ पेयजल: ग्राहकों के लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

3.शौचालय : साफ और उपयोग योग्य शौचालय उपलब्ध होना चाहिए।

4. प्राथमिक उपचार: मामूली चोट या आपात स्थिति के लिए फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध होना चाहिए।

5. ईंधन की मात्रा की जांच: ग्राहक 5 लीटर या 10 लीटर के प्रमाणित माप पात्र से पेट्रोल/डीजल की मात्रा जांचने की मांग कर सकता है।

6. ईंधन की गुणवत्ता की जांच: पेट्रोल या डीजल की शुद्धता पर संदेह होने पर फिल्टर पेपर टेस्ट या अन्य निर्धारित जांच करवाई जा सकती है।

7. बिल प्राप्त करने का अधिकार: पेट्रोल या डीजल भराने पर ग्राहक रसीद मांग सकता है।


लालपुर व कोकर एक रिहायशी एरिया है। इस क्षेत्र में कई अस्पताल है। लोगों का आना-जाना अधिक होता है। इसलिए इस क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर कम से कम एक-एक पेट्रोल पंप पूरी रात खुला रहना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो। -उपेन्द्र राय, लालपुर

रात में बाहर से लौटने वाले यात्रियों के लिए पेट्रोल पंप बंद होना बड़ी समस्या है। कई बार खाली टंकी के साथ जोखिम उठाना पड़ता है। कई बार लोग धक्के देकर वाहन को ले जा रहे हैं। पंप को ढूंढ रहे हैं। -बसंत ठाकुर

रात 11 बजे घर में आए एक मेहमान को अस्पताल ले जा रहा था। गाड़ी बंद हो गई। तीन पंप बंद मिले। एक घंटे बाद कहीं जाकर पेट्रोल मिला। -विनीत याज्ञनिक, पीस रोड, लालपुर।

अस्पताल या किसी आपात स्थिति में रात में ईंधन मिलना सबसे बड़ी जरूरत होती है। ऐसे में सभी को रात में खुलने वले पंपों की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। ताकि लोगों को रात में ईधर- उधर भटकना नहीं पड़े। 
-रितु अग्रवाल,कोकर

स्टेशन से आने के दौरान स्कूटी में तेल खत्म हो गई। रात में पेट्रोल पंप ढूढते रहे नहीं मिला। दूसरे गाड़ी के सहारा लेना पड़ा। इसलिए जरूरी है कि रांची में कुछ पंप 24 घंटे खुले रहे। -सोनी कुमारी

दोस्त के छोड़ने स्टेशन जा रहे थे, रास्ते में गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। तीन पेट्रोल पंप बंद मिले। करीब एक घंटे बाद पेट्रोल मिल पाया। यदि जानकारी होती तो इधर- उधर भटकना नहीं पड़ता। -पवन नाग, डंगराटोली

कंपनी की ओर से संचालन समय को लेकर कोई बाध्यता नहीं है। सुरक्षा कारणों से अधिकांश पंप सुबह छह बजे से रात साढ़े दस बजे तक ही सेवा देते हैं। -सुजीत कुमार, मैनेजर जनता ऑटोमोबाइल, पिस्का मोड़

निगम क्षेत्र में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों की संख्या 22 है। इसमें लगभग पांच पंप 24 घंटे सेवा देते हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा का ख्याल रखा जाता है। -ऋषभ कुमार गुप्ता, सेल्स अधिकारी, इंडियन ऑयल।

शहर में भारत पेट्रोलियम के 19 पंप हैं। अपना पंप कडरू में है। जो 24 घंटे सेवा देता है। इसके अलावा कोकर में भी डायमंड सेल्स है, वह भी दिन-रात खुले रहते हैं। -प्रीतम सीएच बनीक, सेल्स अधिकारी, भारत पेट्रोलियम।

पंप पिछले करीब दस वर्षों से चौबीसों घंटे खुला रहता है। देर रात ड्यूटी से लौटने वाले कर्मचारी, एंबुलेंस चालक और लंबी दूरी के यात्री यहां नियमित रूप से ईंधन लेते हैं। -मुकेश कुमार, मैनेजर, श्री गोपाल ऑटोमोबाइल, रातू रोड
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]