Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

₹6,799 वाले फोन का आ रहा सक्सेसर, मिलेगी 5,200mAh बैटरी; 120Hz डिस्प्ले और बिना नेटवर्क बात कराने वाला फीचर

₹6,799 वाले फोन का आ रहा सक्सेसर, मिलेगी 5,200mAh बैटरी; 120Hz डिस्प्ले और बिना नेटवर्क बात कराने वाला फीचर

Infinix 8 जून को भारत में Infinix Smart 20 लॉन्च करके अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप को एक्सपांड करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक लाइव ई-कॉमर्स माइक्रोसा ...और पढ़ें








Infinix Smart 20 भारत में होने वाला है लॉन्च।




टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix Smart 20 अगले हफ्ते की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है। ये माइक्रोसाइट नए हैंडसेट के बारे में कई डिटेल्स का भी खुलासा करती है, जिसमें इसके कलर ऑप्शन्स, डिजाइन, की-स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शामिल हैं। ये फोन Infinix Smart 10 का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल जुलाई में देश में पेश किया गया था। Infinix Smart 20 एक MediaTek चिपसेट से लैस होगा। इसमें 5,200mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये लगभग 39 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है। ये स्मार्टफोन देश में चार कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Infinix Smart 20 की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

अपकमिंग Infinix Smart 20 के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब लाइव हो गई है, जिससे ये कन्फर्म हो गया है कि ये हैंडसेट भारत में 8 जून को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा। नया स्मार्ट सीरीज फोन देश में Flipkart के जरिए चार कलर ऑप्शन्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिनके नाम क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइक ऑरेंज हैं। डिजाइन की बात करें तो, हैंडसेट में पीछे की तरफ एक रेक्टेंगुलर (आयताकार) कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें एक डुअल कैमरा यूनिट और एक LED फ्लैश लाइट मौजूद होगी।






Infinix Smart 20 में एक होल-पंच डिस्प्ले कटआउट भी दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा मिलेगा। इसमें फ्लैट 3D टेक्सचर कंपोजिट रियर पैनल के साथ एक फ्लैट फ्रेम होगा, जिसमें राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए गए हैं। ये फोन 7.7mm पतला होगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Infinix Smart 20 एक MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट से लैस होगा, जिसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। ये हैंडसेट MicroSD कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक स्टोरेज एक्सपांशन को भी सपोर्ट करेगा।

इसमें 6.78-इंच का डिस्प्ले भी मिलेगा जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Infinix Smart 20 में 5,200mAh की बैटरी दी जाएगी जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जिसके बारे में लगभग 39 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। ये भी दावा है कि ये फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आएगा। अपकमिंग इनफिनिक्स फोन में अल्ट्रा लिंक फीचर भी मिलेगा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये Infinix फोन्स के बीच 1 किलोमीटर तक बिना सिम/इंटरनेट के वायरलेस कम्युनिकेशन को इनेबल कर सकता है।


ये हैंडसेट Infinix Smart 10 का सक्सेसर होगा, जिसे भारत में जुलाई 2025 में बेस 4GB+64GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए 6,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। याद दिला दें कि पुराने मॉडल में 6.67-इंच की HD+ IPS LCD टचस्क्रीन मिलती है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 700 निट्स तक की पीक ब्राइटेनश और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। एक ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिप इस हैंडसेट को पावर देता है, जिसके साथ 4GB LPDDR4x रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]