Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

धनबाद में डोकरा हाल्ट पर रेलवे कार्य के चलते आज 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, PMCH की आपूर्ति भी ठप

धनबाद में डोकरा हाल्ट पर रेलवे कार्य के चलते आज 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, PMCH की आपूर्ति भी ठप

धनबाद के डोकरा हाल्ट रेलवे क्रासिंग पर बिजली लाइन अपग्रेडेशन कार्य के कारण आज छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान पीएमसीएच को मिलने वाली बिजली आप ...और पढ़ें





डोकरा हाल्ट पर रेलवे कार्य के चलते आज 6 घंटे गुल रहेगी बिजली



धनबाद के डोकरा हाल्ट पर 6 घंटे बिजली गुल रहेगी।


रेलवे लाइन अपग्रेडेशन कार्य के कारण आपूर्ति ठप।


पीएमसीएच की बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित रहेगी।



धनबाद। धनबाद हावड़ा रेल लाइन के धनबाद के पास डोकरा हाल्ट रेलवे क्रासिंग के पास बिजली लाइन अपग्रेडेशन कार्य के चलते मंगलवार को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। डीवीसी ने 33 केवी पाथरडीह–गोविंदपुर फीडर एक एवं फीडर दो का शटडाउन लिया है।


डीवीसी के अनुसार, रेलवे क्रासिंग के ऊपर से गुजर रहे पुराने विद्युत कंडक्टर को हाई टेम्परेचर लो सैग (एचटीएलएस) कंडक्टर से बदला जाएगा।
सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद

डीवीसी ने बताया कि कार्य के दौरान जहां संभव होगा, वहां वैकल्पिक स्रोत से रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, इस अवधि में जेबीवीएनएल के माध्यम से पीएमसीएच को मिलने वाली बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

इसके लिए सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक दोनों फीडरों की बिजली बंद रहेगी। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा मानकों के तहत शटडाउन की मंजूरी दी है।
रोटेशन पर बिजली देने का प्रयास

शटडाउन से पाथरडीह, गोविंदपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। डीवीसी ने बताया कि जहां संभव होगा, वैकल्पिक स्रोत से रोटेशन पर बिजली देने का प्रयास होगा। हालांकि जेबीवीएनएल के माध्यम से पीएमसीएच को मिलने वाली बिजली आपूर्ति इस दौरान पूरी तरह बाधित रहेगी।



अधिकारियों ने बताया कि पुराने कंडक्टर की जगह एचटीएलएस कंडक्टर लगने से लाइन की क्षमता बढ़ेगी। इससे गर्मी में तारों का ढीलापन कम होगा और भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय व सुरक्षित होगी। रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर काम होने के कारण शटडाउन अनिवार्य है।


डीवीसी और बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी काम सुबह 11:30 बजे से पहले निपटा लें। अस्पताल, कारोबार और घरेलू उपभोक्ता बिजली बाधित रहने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]