सोमवार को 'पेद्दी' का हुआ शॉकिंग कलेक्शन, 5 दिन में बदला बॉक्स ऑफिस का समीकरण

'धुरंधर 2' के बाद इस वक्त किसी मूवी के कदम बॉक्स ऑफिस पर रोकने मुश्किल हो रहे हैं, तो वह 'पेद्दी' है। फिल्म के 5 दिन का कलेक्शन जानकर आप शॉक्ड रह जाएं ...और पढ़ें

पेद्दी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5/ फोटो- Instagram
'धुरंधर 2' के बाद तेजी से दौड़ रही है 'पेद्दी'
5 दिन बाद दुनियाभर में बनाने वाली है नया रिकॉर्ड
विदेशों में 'पेद्दी' को ऑडियंस का मिला खूब प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर फिल्म स्टारर 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। हिंदी में भले ही फिल्म 'धुरंधर' और 'पठान' जैसी फिल्मों का मुकाबला न कर पा रही हो, लेकिन दुनियाभर में तो मूवी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ पड़ी है।
4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म को आए अभी 5 दिन ही हुए हैं, लेकिन दुनियाभर में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है। वर्ल्डवाइड फिल्म का सोमवार को कैसा हाल रहा, नीचे देखें आंकड़े।
विदेशों में कहां-कहां 'पेद्दी' ने लहराया परचम?
सबसे पहले तो आपको बता दें कि राम चरण' की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' विदेशों में जबरदस्त बिजनेस कर रही है। खास तौर पर नॉर्थ अमेरिका में। वहां पर मूवी 755 थिएटर्स में रिलीज हुई और अब तक 36 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। इसके अलावा गल्फ कंट्रीज में फिल्म को अच्छी खासी ऑडियंस मिल रही है।
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पेद्दी (Peddi Box Office) ने दुनियाभर में 315 करोड़ का बिजनेस महज 5 दिनों के अंदर किया है, जो काफी इम्प्रेसिव है। फिल्म की ओवरसीज कमाई की बात करें तो इसने बाहरी देशों में कुल 47 करोड़ के आसपास कमाए हैं। अब 'पेद्दी' ने 315 करोड़ का कलेक्शन दुनियाभर में कर लिया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' के ऐसा है हाल
एक तरफ जहां बुची बाबू के निर्देशन में बनी 'पेद्दी' का दबदबा दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है, तो वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म तेलुगु में तो अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन अन्य भाषाओं में फिल्म अपनी पकड़ नहीं बना पा रही है। सोमवार को पेद्दी ने हिंदी में सिर्फ 1.4 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो अभी तक का सबसे कम कलेक्शन है।

हिंदी भाषा में मूवी का कुल कलेक्शन 13.30 करोड़ तक का हुआ है। इसके अलावा तेलुगु में फिल्म ने 5 दिनों के अंदर कुल 153.90 की नेट कमाई की है और सिंगल डे पर मूवी ने 10.04 करोड़ के आसपास कमाए हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :