कौन सी कार है फैमिली के लिए सबसे सेफ, 5-स्टार रेटिंग और कीमत 6.3 लाख

Safest Cars in India: भारत में अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए कम बजट में सुरक्षित कार की तलाश में हैं तो यहां हम 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली 5 गाड़ियों क ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ सालों के दौरान सुरक्षित कारों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। भारत में बिकने वाली कारों की सुरक्षा की जांच करने के लिए सरकार ने 2003 में भारत NCAP की शुरुआत की थी। क्या आप भी 10 लाख से कम के बजट में अपनी फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित गाड़ी की तलाश में हैं तो हम आपको यहां 5 विकल्प देंगे।
TATA Altroz
वर्तमान में भारत में 5-स्टार BNCAP रेटिंग वाली सबसे किफायती कार है। Altroz की कीमत 6.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। Altroz ने AOP में 32 पॉइंट्स में से 29.65 पॉइंट्स हासिल किए हैं तो वहीं COP में 49 पॉइंट्स में 44.90 पॉइंट्स हासिल किए हैं।
TATA Punch EV
2026 TATA Punch EV हाल ही में लॉन्च हुई है और यह 5-स्टार BNCAP रेटिंग वाली दूसरी किफायती कार है। ध्यान देने वाली बात है कि यह अपने BaaS वर्जन के साथ आती है जिसकी कीमत 6.49 लाख रुपए से शुरू होती है। इसने AOP में 32 पॉइंट्स में से 31.46 और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 45 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए है।
Maruti Dzire की 4th जनरेशन को नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। इसे भी BNCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है। देश में Dzire की कीमत 7.18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसने एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 29.46 पॉइंट्स तो वहीं बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 41.57 पॉइंट्स हासिल किए हैं।
TATA Nexon
टाटा नेक्सन देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और इसे भी 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। देश में Nexon की एक्स-शोरूम कीमत की शुरुआत 7.36 लाख रुपए से होती है। Nexon को AOP में 32 पॉइंट्स में से 29.41 तो वहीं COP में इसने कुल 49 पॉइंट्स में से 43.83 पॉइंट्स हासिल किए हैं।
Skoda Kylaq
यह इस लिस्ट की आखिरी कार है और इसे भी BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल है। Kylaq की कीमत देस में 7.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस कार को AOP में 32 में से 30.88 पॉइंट्स तो वहीं COP में इसने कुल 49 में से 45 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :