किछौछा शरीफ से लौटते समय यूपी के आजमगढ़ में हुआ हादसा, पलामू के 4 श्रद्धालुओं की मौत; एक की हालत गंभीर

किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे मेदिनीनगर (पलामू) के चार श्रद्धालुओं की उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1781323576063_v.webp)
मेदिनीनगर(पलामू)। किछौछा शरीफ से जियारत कर वापस लौट रहे पलामू जिले के श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवगांव थाना क्षेत्र के कंजहित बाजार के पास बरडीहा मोड़ (चंदवक-जौनपुर मार्ग के समीप) भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।
तेज रफ्तार अर्टिगा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग पलामू जिला के मेदिनीनग निवासी थे।
ये सभी अंबेडकर नगर स्थित किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत कर लौट रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रहे ट्रेलर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाहन से बाहर निकालकर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज भेजा गया। चिकित्सकों ने वहां एक और व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
बाद में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस प्रकार मृतकों की संख्या चार हो गई। मृतकों की पहचान मेदिनीनगर छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज रज्जाक, जनता मेडिकल हाल के संचालक कैश, सब्जी मंडी व्यवसायी शोहराब राईन तथा वाहन चालक अरबाज खान के रूप में हुई है।
गंभीर रूप से घायल युवक अजमल आलम पुत्र लाल मोहम्मद बताया गया है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही देवगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा स्वजनों को सूचना दी जा रही है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की खबर जैसे ही मेदिनीनगर पहुंची, स्वजनों और स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया।
शहर में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की मगफिरत और स्वजनों को सब्र की दुआ की है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :