झारखंड में उमस और तपती गर्मी से जल्द मिलेगी निजात, 4-5 दिनों में मानसून दे सकता है दस्तक

झारखंड में अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर
अगले 4-5 दिनों में झारखंड में मानसून की दस्तक संभव।
तपती गर्मी और उमस से मिलेगी बड़ी राहत।
खरीफ फसलों की बुआई के लिए अनुकूल समय शुरू होगा।
संवाददाता, रांची। झारखंडवासियों के लिए राहत देने वाली खबर यह है कि अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है। जिससे यहां के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी अपडेट में बताया गया है कि मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के शेष भाग और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के कुछ और भागों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रहीं हैं। इसके प्रभाव से इन राज्यों में वर्षा गतिविधियों में तेजी आने की पूरी संभावना है।
हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ कई स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा होने के संकेत हैं। वर्षापात होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
साथ ही, किसानों के लिए खरीफ फसलों की बुआई का अनुकूल समय भी शुरू हो सकेगा, जिससे कृषि कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह
बताया कि मानसून के आगमन के दौरान कई स्थानों पर तेज हवाएं, आकाशीय बिजली के गिरने और भारी वर्षापात जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं। ऐसे में लोगों को केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान और चेतावनी पर नजर रखने तथा खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो अगले कुछ दिनों में बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून की दस्तक हो सकती है, जिससे लंबे समय से वर्षा का इंतजार कर रहे आमजनों व किसानों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग के लिए अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 10 जून को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और धनबाद में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली के गिरने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, 11 और 12 जून को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, कोडरमा के साथ साथ उत्तर पूर्वी जिले यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली के गिरने और 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :