Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'370 बिरयानी के बाद अब कंधा देगा...' Samay Raina के कमेंट पर भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

'370 बिरयानी के बाद अब कंधा देगा...' Samay Raina के कमेंट पर भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


सोशल मीडिया पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक पुराना क्लिप लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें समय रैना (Samay Raina) ने एक लड़की द्वारा लड़के को सेक्सुअल ...और पढ़ें






सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे समय रैना

HIGHLIGHTS

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे समय रैना


इंडियाज गॉट लैटेंट में दिया विवादित बयान


वायरल वीडियो पर नेटिजन्स ने सुनाई खरी-खोटी



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन में हुए विवाद के महीनों बाद कॉमेडियन समय रैना ने अब दूसरे सीजन के साथ कमबैक किया है। लेकिन पहले शो के कुछ विवादित बयान अभी भी इंटरनेट पर सर्कूलेट हो रहे हैं। लेकिन फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो का रणबीर अल्लाहबादिया वाले एपिसोड से कुछ लेना देना नहीं है।


शो के पहले सीजन का एक पुराना एपिसोड सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। इस महीने की शुरुआत में ₹370 की बिरयानी वाले विवाद के बाद, इस पुराने एपिसोड ने कंसेंट, मजाक और सैक्सुअल जोक्स को लेकर बहस को फिर से हवा दे दी है।
'370 बिरयानी' मजाक जैसा है समय का ये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में, एक लड़की जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय रैना का शो देखने आई थी, बीच में ही उठकर चली गई। समय ने पूछा कि क्या हुआ। लड़के ने मुस्कुराते हुए कहा कि उसे जाना पड़ा क्योंकि उसके पिता को ‘माइनर हार्ट अटैक’ आया था।


समय ने हैरानी से पूछा कि वह इस बारे में इतना चिल कैसे हो सकता है और उसके साथ यह देखने भी नहीं गया कि हालत कितनी सीरियस है। इस पर समय ने कहा, 'अभी जाकर रोओ, भाई अभी कंधा देगा तभी वो सिर देगी’, उसने कहा, जिससे सब हंस पड़े।


सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

इस क्लिप पर अब नेटिजन्स समय को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कंधा देगा तो हैड देगी और 370 बिरयानी मैंटालिटी में कोई फर्क नहीं है'। एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'इन दिनों ये लड़कों की पीक इमोच्योरिटी है, जब तुम्हारी गर्लफ्रेंड के डैड को अचानक माइनर अटैक आ जाता है और वह रोते हुए जाती है, तो उसे सहारा देने के बजाय तुम अपना फेवरेट शो एंजॉय कर रहे हो'।
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के साथ लौटे समय

समय रैना (Samay Raina) अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के साथ वापस लौट आए हैं। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट् और शरवरी वाघ नजर आए हैं। दोनों अपनी फिल्म अल्फा का प्रमोशन करने शो में पहुंची थीं जो 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]