ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 34 साल की जेल, किडनैपिंग और रेप के मामले में दोषी करार

ब्रिटेन में भारतीय मूल के गगनदीप सिंह को अपहरण, टॉर्चर और रेप के अपराधों में 34 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उसे फरवरी में दो रेप, गैर-कानूनी बंधक ब ...और पढ़ें

लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति को मिली कठोर सजा।
भारतीय मूल के गगनदीप सिंह को ब्रिटेन में 34 साल की जेल।
अपहरण, टॉर्चर और रेप के गंभीर अपराधों में दोषी ठहराया गया।
पीड़िता को बर्मिंघम एयरपोर्ट से अगवा कर लंदन ले जाया गया।
डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को अपहरण, टॉर्चर और रेप के अपराधों का दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को 34 साल की जेल की सजा सुनाई गई।
आइलवर्थ क्राउन कोर्ट में चली सुनवाई के बाद 34 साल के गगनदीप सिंह को फरवरी में रेप के दो मामलों, गैर-कानूनी रूप से बंधक बनाने, इरादतन गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने और अपहरण का दोषी पाया गया था।
पैरोल भी नहीं मिलेगी
उसे 34 साल की सजा काटनी होगी, जिसमें 28 साल जेल में बिताने होंगे और उसके बाद कड़ी पाबंदियों के साथ छह साल की बढ़ी हुई लाइसेंस अवधि होगी। जब तक वह कम से कम 18 साल या जेल की सजा का दो-तिहाई हिस्सा पूरा नहीं कर लेता, तब तक उसे पैरोल देने पर विचार नहीं किया जा सकता।
क्या है मामला?
सुनवाई के दौरान बताया गया कि 24 साल की पीड़ित महिला को पश्चिमी लंदन के हैनवेल में एक घर ले जाया गया, जहां उसे लंबे समय तक प्रताड़ित किया गया। जांच की अगुवाई करने वाली मेट्रोपॉलिटन पुलिस की नॉर्थ वेस्ट रेप एंड सीरियस सेक्सुअल ऑफेंस यूनिट की डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल सीतारा अब्दुल ने कहा, "इस मामले में पीड़ित ने जिस क्रूरता का सामना किया, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।"
उन्होंने कहा, "आगे आकर और हमलावर को सजा दिलाने में हमारी मदद करके उसने बहुत हिम्मत दिखाई है। उस पर जिस बेरहमी से नियंत्रण रखा गया था, उससे उसे अपनी जान का डर सताने लगा था।"
कोर्ट को बताया गया कि महिला को तब शक हुआ जब जून 2024 में उससे थाईलैंड से यूके तक एक सूटकेस लाने के लिए कहा गया, जिसमें अनजान चीजें थीं। उसने मना कर दिया लेकिन जब वह बर्मिंघम एयरपोर्ट पहुंची तो उसे एक कार में बिठाकर नकाबपोश लोग लंदन ले गए, जहां सिंह ने दो बार उसका रेप किया।
'चुप रहने की दी गईं धमकियां'
मेट पुलिस ने बताया कि वह इस अनुभव से सदमे में थी और शुरू में पुलिस को पूरी सच्चाई बताने में हिचकिचा रही थी। डीसी अब्दुल ने कहा, "उसे चुप कराने की कोशिश में धमकियां दी गईं, लेकिन उसकी मां के सहयोग और उसके मामले की जांच कर रहे अधिकारियों की लगन और मेहनत की वजह से हम एक बेहद खतरनाक व्यक्ति को पकड़ने और उस पर आरोप तय करने में कामयाब रहे।"

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :