सिर्फ स्मार्ट यूजर्स इस्तेमाल करते हैं ये 3 सेटिंग्स, फिर 1.5GB डेटा भी चलता है पूरा दिन!

स्मार्टफोन में डेटा की खपत बढ़ने से 1.5GB डेटा जल्दी खत्म हो जाता है। कुछ सेटिंग्स को मैनेज करके आप मोबाइल डेटा को पूरे दिन चला सकते हैं। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग तक ही लिमिटेड नहीं रह गए हैं। सोशल मीडिया स्क्रॉल करने, ऑनलाइन वीडियो देखने, गेमिंग और क्लाउड सर्विस का यूज करने जैसी गतिविधियों के कारण मोबाइल डेटा की खपत काफी बढ़ गई है और कुछ AI एप्स के इस्तेमाल ने तो इस खपत को और भी बढ़ा दिया है।
काफी यूजर्स की शिकायत रहती है कि उनकी रोज की डेटा लिमिट कुछ ही घंटों में खत्म हो जाती है, जिससे उन्हें एक ही दिन में दूसरा रिचार्ज भी करवाना पड़ता है। जबकि असल में 1.5 GB डेटा के जल्दी खत्म होने की वजह कहीं न कहीं ज्यादा बैकग्राउंड डेटा यूज भी है।
ऐसे में फोन की कुछ सेटिंग्स को सही ढंग से मैनेज करके आप इस डेटा की खपत को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका इंटरनेट पैक ज्यादा टाइम तक चले, तो इन तीन जरूरी सेटिंग्स को जरूर चेक करें।
सही नेटवर्क मोड सेट करें
अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां 5G नेटवर्क कवरेज अच्छा है, तो आपके काम लगातार हाई-स्पीड नेटवर्क पर होंगे, जिससे डेटा की खपत बढ़ सकती है। हालांकि, अगर आप रेगुलर ब्राउज़िंग, चैटिंग या सोशल मीडिया के लिए इंटरनेट का यूज कर रहे हैं, तो सेटिंग को 4G पर स्विच करके और डेटा-सेविंग फीचर्स का इस्तेमाल करके आप काफी डेटा बचा सकते हैं।
ऑन रखें Data Saver फीचर
आजकल कई Android स्मार्टफोन में 'डेटा सेवर' फीचर मिलता है, जिससे आप डेटा की खपत को काफी कम कर सकते हैं। यह फीचर बैकग्राउंड में इंटरनेट के इस्तेमाल को लिमिटेड करता है, जिससे मोबाइल डेटा की बचत होती है। इसके अलावा, अगर Instagram ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहा है, तो आप एप की सेटिंग्स में जाकर भी 'डेटा सेवर' मोड चालू कर सकते हैं।
Background Data Usage कंट्रोल
आपके मोबाइल में आज कई ऐसे एप्स मौजूद हैं जो बैकग्राउंड में लगातार डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं, कभी नोटिफिकेशन सिंक करने के लिए, तो कभी खुद को अपडेट करने के लिए। ऐसे में आप सेटिंग्स में जाकर, 'मोबाइल डेटा और वाई-फाई' ऑप्शन खोलकर और बैकग्राउंड डेटा के इस्तेमाल को कंट्रोल करके इसे मैनेज कर सकते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :