'एक है सीधी...दूसरी टेढ़ी खीर', लॉकअप 2 के लिए फाइनल हुए तीन सितारे; जेलर की होगी हालत खराब

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहे रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के तीन कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म हो चुके हैं। इनमें से 2 तो तेज तर्राट हैं, लेकिन एक बेह ...और पढ़ें
-1782182505989_v.webp)
लॉकअप सीजन 2 के लिए कन्फर्म हुए ये सितारे/ फोटो- Instagram
लॉकअप सीजन 2 के तीन कंटेस्टेंट के नाम हुए फाइनल
दो तेज कंटेस्टेंट के बीच एक सीधी सादी हीरोइन की हालत होगी खराब?
नेटफ्लिक्स पर कब से प्रसारित होगा लॉकअप सीजन 2?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉकअप सीजन 2 एक बड़े धमाके के साथ लौट रहा है। 4 साल के बाद एकता कपूर सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर यह शो लेकर लौट रही हैं, जिसकी होस्टिंग की कमान इस बार रितेश देशमुख और फराह खान संभाल रहे हैं। इस सीजन में कई ऐसे सितारे नजर आने वाले हैं, जिनके साथ काफी कंट्रोवर्सी रह चुकी है।
एकता कपूर के विवादित रियलिटी शो लॉकअप में नजर आने वाले तीन कंटेस्टेंट्स के नाम तो फाइनल हो चुके हैं और उनके चेहरों पर से पर्दा उठ चुका है।
लॉकअप सीजन 2 के तीन नाम हुए कन्फर्म
लॉकअप सीजन 2 का मुंबई में बीते दिन एक इवेंट हुआ था, जहां तीन कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर लग गई थी। पहला नाम किसी और का नहीं, बल्कि एकता कपूर से डायरेक्ट पंगा लेने वाले राम कपूर हैं, जो अपने लंबे करियर में पहली बार रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। राम कपूर का नाम टीवी के सबसे एटीट्यूड में रहने वाले स्टार्स की लिस्ट में शुमार है।
इस रियलिटी शो के लिए दूसरा नाम जो कन्फर्म हुआ है, वह किसी और का नहीं, बल्कि दुबई बेस्ड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पामेला सेरेना का है, जिसे आप इससे पहले नेटफ्लिक्स के ही शो देसी ब्लिंग में देख चुके हैं, जहां वह कितना ड्रामा रियलिटी शो में क्रिएट कर सकती हैं और सबके बीच में आग में घी का काम कर सकती हैं, आपको अंदाजा लग ही गया होगा।
टीवी की प्यारी सी 'नायरा' भी होंगी लॉकअप में बंद
इन दो तेज तर्रार कंटेस्टेंट के बीच टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है में नायरा बनकर सभी का दिल जीतने वालीं शिवांगी जोशी भी एकता कपूर के विवादित रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। शिवांगी को इंडस्ट्री में काम करते हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन कभी भी उनके लड़ाई-झगड़े की खबरें नहीं आईं। अभिनेत्री पामेला और राम कपूर जैसे एक्टर्स के बीच अपना सर्वाइवल 'लॉकअप' में कैसे करेंगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
इन कन्फर्म सितारों के अलावा शो के लिए सुनीता आहूजा, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत,कुशा कपिला और धीरज धूपर जैसे सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैं। लॉकअप सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर 27 जून 2026 से ऑनएयर होगा।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :